कुछ दिन और…जल्द देश के कई हिस्सों को कवर करेगा मानसून, इन राज्यों में होगी झमाझम, अब कहीं लू की आशंका नहीं"/>

कुछ दिन और…जल्द देश के कई हिस्सों को कवर करेगा मानसून, इन राज्यों में होगी झमाझम, अब कहीं लू की आशंका नहीं

HIGHLIGHTS

  1. अगले 3-4 दिन में बिहार, झारखंड तक पहुंच जाएगा मानसून
  2. मध्य प्रदेश, यूपी, हरियाणा और दिल्‍ली में भी हो जाएगा एक्टिव
  3. केरल और कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान

Monsoon Update एजेंसी, नई दिल्ली। अब तक दक्षिण और पूर्वी भारत में मेहरबान रहा मानसून उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। अगले कुछ दिनों में यहां भी मानसूनी बारिश का दौर शुरू होगा। इसके साथ ही लू से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल उत्तर भारत में मानसून एक्टिव नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही यहां लू से राहत मिलने लगी है। अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो अब देश में कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं है।

प्री मानसून एक्टिविटी के कारण दिल्ली-एनसीआर (Monsoon in Delhi) और पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से लेकर 3 डिग्री तक कम दर्ज हुआ है। जबकि, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान भी सामान्य आस-पास दर्ज किया गया।

naidunia_image

इन क्षेत्रों को कवर करेगा मानसून

 
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून दक्षिण से आगे बढ़ गया है। अगले कुछ दिनों में यह छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड और मध्य और पूर्वी भारत सहित मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर लेगा। इन क्षेत्रों में अब लू की स्थिति भी खत्म हो चुकी है।

इन क्षेत्रों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुजरात के कुछ हिस्से, तेलंगाना, झारखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु में हैवी रेनफॉल हो सकती है।

लू से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक हीट वेव की संभावना है। जबकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में केवल एक दिन ही लू चलने का अनुमान है। इसके अलावा देश में कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button