Lok Sabha Election 2024: विदिशा में भी चला NOTA, हासिल किया चौथा स्थान"/>

Lok Sabha Election 2024: विदिशा में भी चला NOTA, हासिल किया चौथा स्थान

तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी किशन लाल लडिया रहे है। उन्हें 10 हजार 816 वोट मिले है। दस अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले है। इसमें खास बात ये है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रयुक्त होने वाले डाकमत्रों में भी नोटा का उपयोग हुआ है।

HIGHLIGHTS

  1. विदिशा से भाजपा के शिवराज सिंह चौहान को मिली जीत
  2. प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, इनमें नोटा चौथे स्थान पर रहा है
  3. डाकमत्रों में भी नोटा का उपयोग हुआ है
 विदिशा। चुनाव के दौरान नोटा यानी इनमें से कोई नहीं का चलन बढ़ने लगा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा से शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा जैसे कद्दावर नेता होने के बावजूद 9 हजार 280 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इस चुनाव में संसदीय क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, इनमें नोटा चौथे स्थान पर रहा है।

तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी किशन लाल लडिया रहे है। उन्हें 10 हजार 816  मिले है। दस अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले है। इसमें खास बात ये है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रयुक्त होने वाले डाकमत्रों में भी नोटा का उपयोग हुआ है।

naidunia_image

संसदीय क्षेत्र में 62 कर्मचारियों ने नोटा पर मतदान किया है। इस क्षेत्र में नोटा का वोट शेयर 0.64 रहा है। मालूम हो, विदिशा से भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से बड़ी जीत हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button