CG Lok Sabha Result 2024: छत्‍तीसगढ़ के चुनावी रण में उतरीं 29 महिलाओं में से तीन की चमकी किस्मत"/>

CG Lok Sabha Result 2024: छत्‍तीसगढ़ के चुनावी रण में उतरीं 29 महिलाओं में से तीन की चमकी किस्मत

CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों में से तीन पर महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी हैं। इसमें भाजपा की दो और कांग्रेस की एक शामिल हैं।

HIGHLIGHTS

  1. भाजपा की तीन में से दो और कांग्रेस की तीन में से एक को मिली जीत
  2. छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 29 महिलाओं ने आजमाया था किस्मत

CG Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों में से तीन पर महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी हैं। इसमें भाजपा की दो और कांग्रेस की एक शामिल हैं। 11 लोकसभा सीटों पर 29 महिलाओं ने किस्मत आजमाया था, जिसमें भाजपा और कांग्रेस की तीन-तीन शामिल हैं।

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने मौजूदा सांसद गुजाराम अजगल्ले का टिकट काट कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया था। कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने बाजी मारी है। इससे पहले राज्य गठन के बाद से चार लोकसभा चुनाव में 70 महिलाओं ने किस्मत आजमाई थीं, जिसमें से छह संसद तक पहुंचने में सफल भी हुई। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 166 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें 23 महिलाएं थीं। इसमें से तीन महिलाएं संसद तक पहुंचने में सफल हुई थी। सरगुजा से भाजपा ने रेणुका सिंह और रायगढ़ से गोमती साय को टिकट दिया था। दोनों ने ही जीत दर्ज की थी।

लोकसभा क्षेत्र में महिला प्रत्याशी

सरगुजा-तीन, रायगढ़-दो, जांजगीर-चांपा- छह, कोरबा- छह, बिलासपुर-एक, राजनांदगांव-दो, दुर्ग- तीन, रायपुर- पांच, महासमुंद- एक। बस्रत और कांकेर के चुनावी मैदान में एक भी महिला प्रत्याशी नही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button