Bilaspur Lok Sabha Result 2024 LIVE: पांचो सीटों में आने लगी रूझाने एक कोरबा को छोड़ चार में बीजेपी आगे"/>

Bilaspur Lok Sabha Result 2024 LIVE: पांचो सीटों में आने लगी रूझाने एक कोरबा को छोड़ चार में बीजेपी आगे

HIGHLIGHTS

  • 1. Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: भाजपा के अभेद्य गढ़ बिलासपुर लोकसभा में तोखन और देवेंद्र के बीच सीधा मुकाबला।
  • 2. Korba Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कोरबा लोकसभा सीट में ज्योत्सना महंत व सरोज पांडेय दोनों ही पार्टी के महिला नेत्रियां प्रत्याशी मौदान में।
  • 3. Sarguja Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: सरगुजा संसदीय सीट के लिए शशि सिंह व चिंतामणि महाराज के बीच कड़ी टक्कर।

Bilaspur, Raigarh, Korba, Janjgir-Champa, Surguja Chunav Result 2024 Live Counting: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में लोकसभा की 11 सीटें हैं। आज हो रही मतगणना के दौरान इन सभी 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग की पांच सीटों पर गिनती सुबह 8 बजे से होनी है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्योदय दौर चलेगा। आठ बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किये जाएंगे। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यहां के भाजपा और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला आज सामने आने वाला है। यहां जानिए बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, चांपा, सरगुजा लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

4 June 2024
4 June 20245 : 04 : 23 PM

Korba Lok Sabha Election Result 2024: कुछ समय पहले चल रह थी कांटे की टक्कर अब कोरबा में कांग्रेस की बढ़त हुई तेज

4 June 20244 : 40 : 34 PM

Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में कमलेश जांगड़े भी बड़ी बढ़त की ओर

Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024:जांजगीर- चांपा लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को 69355 वोटों की बढ़त मिल गई है। लगातार बढ़त बनाते हुए अब बड़ी बढ़त की ओर भाजपा। कमलेश जांगड़े कुल 548984 मत मिले वही डा.शिव कुमार डहरिया कुल 359134 मत को मिले है।

4 June 20244 : 33 : 17 PM

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: चिंतामणि महाराज की चिंता हुई दूर, जीत के करीब पहुंचे

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज लगभग जीत चुके है बस अधिकारी घोषणा होनी है बाकी महराज को चिंतामणि महाराज को 710667 मत मिले। कांग्रेस की शशि सिंह ने 646064 मत प्राप्त किया। भाजपा के चिंतामणि महाराज चुनाव की कुल 64603 मतों से जीते के करीब।

4 June 20244 : 21 : 24 PM

Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा में कांटे की टक्कर देखे कौन किससे आगे?

Korba Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कोरबा सीट से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सरोज पाण्डेय अभी भी पीछे चल रही हैं। यहां से सीटिंग सांसद और कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना महंत 16,596 वोट से वोटों से आगे हैं। ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) 341998 वोट वही सरोज पाण्डेय ( बी जे पी) 325402 वोट मिले है।

4 June 20243 : 24 : 55 PM

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट में चिंतामणि महाराज को बड़ी बढ़त

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को 81558 वोटो की बढ़त मिल चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को अभी तक 443439 वोट मिले है। वही चिंतामणि महाराज को 514397 मिल चुके है। कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह पीछे चल रही है।

4 June 20243 : 08 : 09 PM

Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में ताजा अपडेट कमलेश जांगड़े 50 हजार की बढ़त पर

 Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर- चांपा लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को 50395 वोटों की बढ़त मिल चूकी है। लगातार बढ़त बनाते हुए अब बड़ी बढ़त की ओर भाजपा। कमलेश जांगड़े 409529 कुल मत मिले वही डा.शिव कुमार डहरिया 359134 को मिले है।

4 June 20242 : 28 : 45 PM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी आगे

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू को 259672 को वोट अब तक मिल है। वही कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 211646 वोट मिले है। बीजेपी प्रत्याशी 4806 मतो से आगे है। 
4 June 20241 : 35 : 58 PM

Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: रायगढ़ लोकसभा से बड़ी खबर 1 लाख पार की बढ़त राधेश्याम को

Raigarh Lok Sabha Election Result 2024:रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन में 9 राउंड तक कि गिनती पूरी, भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी डा मेनका देवी से करीब 1 लाख 42 हजार वोटों से आगे निकल गए है।

4 June 20241 : 30 : 02 PM

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: नौ चरण के बाद भाजपा के चिंतामणि महाराज 59799 मतों से आगे

भाजपा के चिंतामणि महाराज को 339846 मत मिले, कांग्रेस की शशि सिंह को 280047 मत सरगुजा मिले। प्रतापपुर विधानसभा की बात करें तो यहां शशि सिंह ने 711 मतों की बढ़त बनाई है। 22 चरण की मतगणना पूरी हो गई है। चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा को जीत मिली थी। 

4 June 202412 : 38 : 0 PM

Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा संसदीय सीट पर कांग्रेस को लगातार बढ़त

कोरबा में चौथे चक्र की मतगणना के अनुसार कोरबा लोकसभा से ज्योत्सना महेत कांग्रेस 1,25,625 वोट मिले वही भाजपा से सरोज पांडेय को 1,22,543 मत मिले है। यहां लगातार कांग्रेस को बढ़त ज्योत्सना 3110 मतों से आगे।

4 June 202412 : 27 : 32 PM

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज लगातार बढ़त बनाए हुए हैं

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: चार राउंड के मतों की गिनती के बाद घोषणा की गई है। भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज कांग्रेस की शशि सिंह से 29053 मतों से आगे है। चिंतामणि महाराज को अभी तक 155331 मत मिले हैं कांग्रेस की शशि सिंह को 126278 मत प्राप्त हुए हैं।

4 June 202412 : 23 : 56 PM

Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में भाजपा की बढ़त बरकरार

जांजगीर-चांपा लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी है कमलेश जांगड़े वे 36461 वोटों से लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। इसका कांग्रेस के डा. शिवकुमार डहरिया से सीधा मुकाबला है।  

4 June 202411 : 58 : 31 AM

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह पीछे

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट पर तीन राउंड की मतों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह से 19575 मतों से आगे हैं। पहले चरण की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 5597 वोट की थी। दूसरे चरण में यह बढ़त 10683 वोटो की हुई। तीसरे चरण में भाजपा प्रत्याशी को 19575 मतों की बढ़त मिल चुकी है।

4 June 202411 : 29 : 27 AM

Korba Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय साढे आठ हजार वोट से पीछे

Korba Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग के रूझान के अनुसार 11.09 बजे की स्थिति में छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सरोज पाण्डेय पीछे चल रही हैं। यहां से सीटिंग सांसद और कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना महंत साढ़े आठ हजार से अधिक वोटों से आगे हैं।

4 June 202411 : 25 : 32 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: तीन राउंड की मतों की गिनती तक देखे कौन आगे

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग में  सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज आगे। कोरबा में कांगेस ज्योत्सना महंत आगे। बिलासपुर में भाजपा देवेन्द्र यादव आगे। रायगढ़ में भाजपा राधेश्याम आगे। जांजगीर में कमलेश जांगड़े आगे। 

4 June 202411 : 04 : 07 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा में विधानसभा राउंड वार जानकारी

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 विधानसभा वार राउंड विधानसभा बिलासपुर पहले राउंड में तोखन साहू आगे। बेलतरा राउंड 2 में देवेन्द्र यादव आगे। मस्तूरी राउंड तीसरे राउंड में देवेन्द्र यादव आगे।  

4 June 202410 : 45 : 30 AM

Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: आशीर्वाद लेने पहुंच गए हैं रायगढ़ भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया

Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जिला मुख्यालय रायगढ़ पहुंच चुके है, रायगढ़ के स्थानीय मंदिर मेपूजा अर्चना कर मतगणना स्थल के लिए रवाना हो रहें हैं।

4 June 202410 : 41 : 21 AM

Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: रायगढ़ लोकसभा ब्रेकिंग

Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: रायगढ़ लोकसभा सीट मे बीजेपी के राधेश्याम राठिया को जशपुर से 10 हजार कुनकुरी से 6800 सौ पत्थलगांव से 1900 सौ वोटो से आगे चल रहे है। डा. मेनका देवी सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस 10 हजार वोटों से पीछे चल रही है।

4 June 202410 : 12 : 12 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी आगे, रायगढ़ में राधे-राधे

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू  7787 वोटो से आगे.. प्रथम चरण के परिणाम में भाजपा आगे। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव चल रहें है पीछे। जांजगीर चांपा लोकसभा से बीजेपी दूसरे राउंड में 7109 से आगे बीजेपी के प्रत्याशी है कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में भारी मतो से राधेश्याम राठिया आगे। 

4 June 202410 : 06 : 14 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग लोकसभा चुनाव का रुझान

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: काेरबा में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत, जांजगीर से कमलेश रायगढ़ से राधेश्याम राठिया आगे बिलासपुर में देवेंद्र सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। 

4 June 202410 : 00 : 41 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना स्थल पर भीड़ रोकने सभी जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, चांपा व सरगुजा मतगणना स्थल के मुख्य द्वार पर पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था, विशेष जांच के बाद प्रवेश पास दिखाए जाने पर भीतर जाने के लिए दिया जा रहा प्रवेश।
4 June 20249 : 35 : 25 AM

Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा के तीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस 3800 से आगे

Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा लोकसभा चुनाव जिले के तीन विधानसभा वार गिनती में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। लगभग कुल 3800 वोटो से कांग्रेस आगे चल रही है।

4 June 20249 : 30 : 19 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: गर्मी ने रोके समर्थकों के कदम, मतगणना स्थल के बाहर सन्नाटा

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर। गर्मी व तेज धूप का असर मतगणना स्थल के बाहर नजर आया। मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों के अलावा गिनती के समर्थक नजर आए। वह दीवार के किनारे छांव में दुबककर बैठे रहे। सुबह 11 बजे के बाद समर्थकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

4 June 20249 : 25 : 52 AM

Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के राधेश्याम राठिया 3734 वोटो से आगे

Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, कांग्रेस की मेनका सिंह से, जशपुर जिले के तीन विधासभा सीट के वोटो की गिनती मे 3734 वोटो से आगे।

4 June 20249 : 22 : 53 AM

Korba Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस की ज्योत्सना महंत पहले राउंड में 2424 वोट से आगे

Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा। कोरबा लोक सभा क्षेत्र के लिए वोटो की मतगणना शुरू हो गई है। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 2424 वोट से आगे।

4 June 20249 : 20 : 45 AM

Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर-चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे

Janjgir-Champa Lok Sabha Seat: जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। जांजगीर-चांपा लोकसभा के नजर में 20 वर्षों से भाजपा के खाते में है।

4 June 20249 : 07 : 23 AM

Korba Lok Sabha Election Result 2024: डाक मतपत्रों की पेटियां खुली, ईवीएम से भी मतगणना कार्य शुरू

 Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत गिनती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सबसे पहले इटीपीबीएस और डाक मतपत्रों की पेटियां खुली, जिनमें लिफाफे अलग करने का सिलसिला जारी है और ईवीएम से भी मतगणना प्रारंभ कर दी गई है। 

4 June 20249 : 04 : 09 AM

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा में भाजपा ने अब तक प्रत्याशी बदल- बदल कर चुनाव जीता

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा संसदीय सीट में पिछले चार चुनाव से भाजपा लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। सरगुजा संसदीय सीट के लिए अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं इसमें नौ बार कांग्रेस तथा आठ बार भाजपा को जीत मिली है। 

4 June 20248 : 52 : 41 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा अभेद्य गढ़ कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: बिलासपुर लोकसभा में तोखन और देवेंद्र के बीच सीधा मुकाबला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित और ओबीसी बहुलता वाले बिलासपुर लोकसभा सीट भाजपा के लिए अभेद गढ़ में तब्दील हो गया है।  

4 June 20248 : 31 : 18 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: पोस्टल बैलेट के बाद अब कुछ ही देर में वोटों की गिनती होगी शुरू

Bilaspur Lok Sabha chunav Result 2024: बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण, प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। स्ट्रांग रूम से  विधानसभावार इवीएम ले जाने कर्मचारियों की होने लगी इंट्री। पोस्टल बैलेट के बाद अब कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होगी।

4 June 20248 : 25 : 27 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर-चांपा में कांग्रेस की जोर आजमाइश

Janjgir-Champa Lok Sabha Election Result 2024: जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। जांजगीर-चांपा लोकसभा के नजर में 20 वर्षों से भाजपा के खाते में है। अकलतरा, पामगढ़, सक्ती, जैजैपुर, चंद्रपुर, कसडोल, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र को समेटे यह संसदीय क्षेत्र अनुसूचित जाति बाहुल्य है। 

4 June 20248 : 17 : 24 AM

Korba Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीट कोरबा, दीदी और भाभी के बीच वर्चस्व की लड़ाई

Korba Lok Sabha Election Result 2024: कोरबा लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी से महिला नेत्रियां प्रत्याशी के रूप में आमने- सामने हैं और मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। कांग्रेस से ज्योत्सना महंत व भाजपा से सरोज पांडेय आमने- सामने हैं। कोरबा में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू।

4 June 20248 : 11 : 25 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: डाक मतपत्र की गणना की जा रही है

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़-सरगुजा संसदीय सीट अंबिकापुर जिला कोषालय स्ट्रांग रूम में छह टेबल पोस्टल बैलेट और आठ टेबल ईटीपीबी की प्री काउंटिंग के लिए लगाए गए हैं। अनिवार्य सेवा मतदाताओं, होम वोटिंग सहित निर्वाचन में संलग्न पुलिस कर्मियों द्वारा डाले गए डाक मतपत्र की संख्या 1699 और तीन जून की स्थिति में जिले में 860 मतदाताओं के ईटीपीबीएस यानी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए।

4 June 20248 : 06 : 0 AM

Bilaspur Lok Sabha Election Result 2024: डाक मतपत्र की गणना के लिए पृथक मतगणना हाल बनाया गया

Surguja Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़-सरगुजा संसदीय सीट अंबिकापुर जिला कोषालय स्ट्रांग रूम से डाक मतपत्र सम्पूर्ण पुलिस सुरक्षा के साथ पहुंचे मतगणना स्थल में, शुरू मतपत्र गणना। जिला कोषालय स्थित स्ट्रांग रूम को  राजनीतिक दलों की उपस्थिति में खोला गया। सम्पूर्ण सुरक्षा एवं सावधानी के साथ सभी श्रेणी के डाक मतपत्रों को मतगणना हेतु मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button