CG Politics: दल-बदल के खेल में चार महीने में बदल गई छत्‍तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों की सरकार"/>

CG Politics: दल-बदल के खेल में चार महीने में बदल गई छत्‍तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों की सरकार

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के टिकट पर नगर पंचायत, नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने वाले कई चेहरे पाला बदल कर अब भाजपाई हो चुके हैं। महज चार महीने के भीतर हुए दल-बदल के बाद नगरीय निकायों की तस्वीर बदल चुकी है।

HIGHLIGHTS

  1. जगदलपुर में कांग्रेस की जगह अब भाजपा से महापौर

रायपुर। Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के टिकट पर नगर पंचायत, नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने वाले कई चेहरे पाला बदल कर अब भाजपाई हो चुके हैं। महज चार महीने के भीतर हुए दल-बदल के बाद नगरीय निकायों की तस्वीर बदल चुकी है। नगर निगम जगदलपुर में जहां साढ़े चार साल तक कांग्रेस के महापौर ने राज किया वह अब दल-बदल के बाद यहां शहरी सरकार में भाजपा की सत्ता आ चुकी है।

इसी तरह नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में कही जगह बदलाव हो चुके हैं। कुछ जगह सत्ता में बदलाव नहीं है मगर पार्षदों ने दल-बदल कर लिया है। पिछली बार नगरीय निकाय के चुनाव में सभी 14 नगर निगमाें में कांग्रेस के महापौर चुने गए थे। अभी केवल 13 निगमों में कांग्रेस है और एक में भाजपा के महापौर हैं। बतादें कि इस बार नवंबर-दिसंबर 2024 में नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं।

ऐसे बदल गई जगदलपुर की शहरी सरकार

नगर निगम जगदलपुर में 48 पार्षद हैं, जिनमें 19 भाजपा व 29 कांग्रेस के थे। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद कांग्रेस से महापौर सफीरा साहू, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, मानिकराम नाग, यशवंत ध्रुव ने भाजपा प्रवेश कर लिया। इसके बाद अब भाजपा के 25 व कांग्रेस के 23 पार्षद रह गए हैं। नगर निगम में बहुमत और महापौर भाजपा की है। कांग्रेस की ओर से अब तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं किया गया है।

कोरबा में दल-बदल हुआ पर नहीं बदला महापौर

कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड है। जिसमें 26 कांग्रेस और 32 भाजपा पार्षद है। यहां दो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे), दो मार्क्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी (माकपा), एक बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), चार निर्दलीय पार्षद हैं। इसमें तीन कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय भाजपा के साथ और भाजपा के दो पार्षद कांग्रेस में चले गए। बाद में जो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पार्षद भाजपा में आए। दो कांग्रेस पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गए। यहां अभी भी कांग्रेस की ही शहर सरकार है।

अविश्वास प्रस्ताव के बाद इन नगर पालिका में अब भाजपा

तखतपुर: तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस की आठ पार्षदों की बहुमत से सरकार बनी थी। कांग्रेस पार्षद कैलाश देवांगन वार्ड क्रमांक दस और सुनील आहूजा वार्ड क्रमांक 14 ने भाजपा में प्रवेश किया। इसके चलते कांग्रेस पार्टी अल्पमत में आ गई। 15 सदस्यीय नगर पालिका में पुष्पा श्रीवास को कुल पांच मत और विपक्षीय भाजपा को 10 मत पड़े। इस तरह नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को पद से हाथ धोना पड़ा। जिले के तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-13 की पार्षद श्रीमती अमरीका कृष्ण कुमार साहू को तखतपुर नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सरगांव: मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष कांग्रेस नेता राजीव तिवारी थे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद वार्ड क्रमांक पांच के पार्षद परमानंद साहू को सरगांव नगर पंचायत का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला पंचायतों में भी दल-बदल

प्रदेश के कुछ जिला पंचायतों में भी दल-बदल के असर से सत्ता में बदलाव हो चुका है। इनमें जांजगीर-चांपा में नगरीय निकायों के पार्षदों ने दल बदल नहीं किया है पर जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता यशवंत चंद्रा जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, नवागढ़ जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

दुर्ग के रिसाली नगर निगम में 40 वार्ड हैं। यहां कांग्रेस के 21 और भाजपा के 12 पार्षद हैं। इसके अलावा सात निर्दलीय पार्षद हैं। यहां तीन निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि निगम में कांग्रेस की ही सत्ता है। इसी तरह नगर निगम भिलाई में 70 वार्डों में में से 36 में कांग्रेस और 24 में भाजपा के पार्षद हैं। 10 निर्दलीय पार्षद हैं जो कि भाजपा में शामिल हो चुके हैं। दुर्ग नगर निगम में 60 वार्ड में 35 में कांग्रेस, 16 में भाजपा और नौ में निर्दलीय पार्षद हैं। सारे निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल। भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

महासमुंद :नगरीय निकायों में बदली सरकार

महासमुंद में छह नगरीय निकाय है। इनमें महासमुंद नगर पालिका, बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष हैं, वहीं सरकार बदलने के बाद सरायपाली नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष को हटाकर भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है, यहां शुरू से ही भाजपा बहुमत में थी, बावजूद अध्यक्ष कांग्रेस का पार्षद चुना गया था। वहीं तीन नगर पंचायतो में देखें तो तुमगांव, बसना में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष हैं, जबकि पिथौरा में कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। हालांकि नगर पंचायत में फेरबदल नहीं हुआ है। महासमुंद में कांग्रेस से भाजपा में तीन पार्षदों ने प्रवेश किया है। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष का भाजपा में प्रवेश हुआ है।

फैक्ट फाइल

33 जिले प्रदेशभर में

184 कुल निकाय

14 नगर निगम

48 नगर पालिका परिषद्

122 नगर पंचायत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button