Lok Sabha Chunav 2024 : छत्‍तीसगढ़ में आज अमित शाह और जेपी नड्डा की सभा, कल आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी"/>

Lok Sabha Chunav 2024 : छत्‍तीसगढ़ में आज अमित शाह और जेपी नड्डा की सभा, कल आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

HIGHLIGHTS

  1. दो दिनों में चार लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधेगी भाजपा
  2. प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  3. 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर सीट पर मतदान होने के बाद दूसरे चरण के लिए मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं की तोबड़तोड़ चुनावी सभाएं शुरू हो गई हैं। दो दिनों में चार लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभाएं होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 अप्रैल को लोरमी, आरंग, भिलाई तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीटों के लिए मतदान होना है।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आठ अप्रैल को बस्तर से प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया था। भानपुरी के छोटे आमाबाल में चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे थे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने भी 14 अप्रैल को खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस और पूर्व मुख्मयमंत्री भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद सुनील सोनी व अन्य ने स्वागत किया। यहां से गृहमंत्री शाह भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे।

उन्होंने कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। केंद्रीय गृहमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर रणनीति बनाई। तीसरे चरण को लेकर भी उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। बैठक में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button