Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्तर में भाजपा के महेश कश्‍यप जीते, कांग्रेस के कवासी लखमा को 55 हजार वोटों से दी शिकस्‍त"/>

Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्तर में भाजपा के महेश कश्‍यप जीते, कांग्रेस के कवासी लखमा को 55 हजार वोटों से दी शिकस्‍त

Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्तर की जनता ने भाजपा के युवा व नये प्रत्याशी महेश कश्यप को 55 हजार से अधिक मत से जीताकर दिल्ली में लोकतंत्र के मंदिर में बस्तर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।

HIGHLIGHTS

  1. बस्तर में खिला कमल, 55 हजार मत से जीते महेश
  2. 55 हजार से अधिक मत से भाजपा के युवा चेहरे महेश ने अनुभवी लखमा को हराया

Bastar Lok Sabha Result 2024:  जगदलपुर। बस्तर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा के युवा व नये प्रत्याशी महेश कश्यप को 55 हजार से अधिक मत से जीताकर दिल्ली में लोकतंत्र के मंदिर में बस्तर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। पिछले लाेकसभा चुनाव में बस्तर की सीट गंवा चुकी भाजपा ने दोबारा से यह सीट कांग्रेस के कब्जे से छिन ली है।

बस्तर लोकसभा सीट के आठ विधानसभा सीट के अंतिम मतगणना के परिणाम के अनुसार भाजपा के महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 55245 मत से हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी महेश को चार लाख 58 हजार 398 मत मिले हैं, जबकि कवासी लखमा को चार लाख 3153 मत प्राप्त हुए। यहां बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।

भारी बारिश में डटे रहे कार्यकर्ता, उत्सव का वातावरण

चुनाव मतणगना के चरणवार आंकड़ों के रुझान आते ही भाजपा कार्यालय में उत्सव शुरु हो गया था। दोपहर बाद निर्णायक बढ़त मिलने के बाद से ही रैली और उत्सव की तैयारी शुरु हो गई। शाम को भारी वर्षा शुरु हो गई, पर कार्यकर्ता डटे रहे। बारीश रुकते ही डीजे की धुन पर नाचते हुए जीत का खुशी मनाने लगे। इस बीच भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप, मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी, लोकसभा सहसंयोजक महेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी दोपहर बाद से ही भाजपा कार्यालय में उपस्थित थे।

पहले चरण की गणना से ही भाजपा को बढ़त

मंगलवार की सुबह आठ बजे लोकसभा सीट पर मताें की गणना शुरु हुई। बस्तर, जगदलपुर व चित्रकोट विधानसभा सीट के मतपेटियों की गणना बस्तर जिला मुख्यालय में हुई, जबकि नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा व कोंडागांव विधानसभा के मतपेटियों की गणना संबंधित क्षेत्र के जिला मुख्यालयों में की गई।

पहले चरण की गणना के बाद से ही भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने बढ़त बना ली थी। पहले चरण की गणना में भाजपा प्रत्याशी महेश 708 मत से बढ़त पर थे। महेश को 19337 व कांग्रेस प्रत्याशी लखमा को 18629 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद के प्रत्येक चरण के बाद जीत का अंतर बढ़ता ही गया।

प्रतिष्ठा की सीट पर भाजपा का कब्जा

बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप और कांग्रेेस प्रत्याशी कवासी लखमा मुकाबले में थे, पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दोनों के ही बस्तर से होने से यह सीट दोनों प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी थी। प्रदेश कइी 11 लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव के मुकाबले दस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर लोकसभा गंवा चुकी भाजपा ने दोबारा से इस सीट पर कब्जा कर लिया है।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बस्तर की जनता ने भरोसा जताया है। डबल इंजन की सरकार में बस्तर के विकास को गति देना मेरी प्राथमिकता होगी। बस्तर के लोगों ने मेरे जैसे गांव के गरीब किसान को लोकतंत्र के मंदिर में प्रतिनिधित्व का अवसर दिया है, इसके लिए सभी का आभार। यह जीत बस्तर की जनता की जीत है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है।

केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा, भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर बस्तर की जनता का भरोसा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व व उनके कार्यकाल में जिस तेजी से विकास को गति दी है और नक्सलवाद पर प्रहार किया है। इसके परिणामस्वरूप बस्तर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को दिल्ली में बस्तर का प्रतिनिधि चुना है।

लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा, महेश कश्यप की जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बस्तर की सीट पर प्रत्याशी की घोषणा पहले कर दी थी, जिससे रणनीति बनाने और बूथ स्तर तक पहुंचने का अधिक अवसर भी मिला है। कार्यकर्ताओं ने रात-दिन एक कर भाजपा के लिए काम किया और बस्तर की जनता ने कार्यकर्ताओं के भरोसे पर भरोसा जताया है।

जिलाध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा, मोदी की गारंटी व विष्णुदेव साय सरकार के काम पर बस्तर की जनता ने भराेसा जताया है। यह जीम हमारे कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। निश्चित ही उनके भरोसे पर भाजपा खरी उतरेगी। इस जीत के लिए भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button