Kanker Lok Sabha Result 2024: कांकेर में खिला कमल, भाजपा के भोजराज नाग ने कांग्रेस प्रत्‍याशी को महज 1884 वोटों से किया परास्‍त"/>

Kanker Lok Sabha Result 2024: कांकेर में खिला कमल, भाजपा के भोजराज नाग ने कांग्रेस प्रत्‍याशी को महज 1884 वोटों से किया परास्‍त

Kanker Lok Sabha Result 2024: विधानसभा का रोमांच एक बार फिर से लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान देखा गया। कांकेर लोकसभा सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर आखिरकर देर शाम ‘कमल’ खिल गया।

HIGHLIGHTS

  1. सिरहा बैगा के नाम के नाम से भी जाने जाते हैं भोजराज नाग

Kanker Lok Sabha Result 2024: कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा के लिए जिले के भानुप्रतापपुर, कांकेर व अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए ग्राम नाथियानवागांव के पालिटेक्निक में मंगलवार को सुबह 6 बजे से ही मतगणना स्थल पर अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधानसभा का रोमांच एक बार फिर से लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान देखा गया। कांकेर लोकसभा सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर आखिरकर देर शाम ‘कमल’ खिल गया।

टिकट वितरण के बाद से ही कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन मोदी फैक्टर के आगे दूसरी बार बीरेश ठाकुर और इस दफे भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के सामने टिक नहीं पाए और अपने प्रतिद्वंदी बीरेश ठाकुर को कांटे की टक्कर में परास्त कर दिया।

भाजपा के भोजराज को पांच लाख 97 हजार 624 मत मिले और कांग्रेस के बिरेश ठाकुर को पांच लाख 95 हजार 740 मत प्राप्त हुए। दोनों की कांटे की टक्कर में 22वें राउंड पर भोजराज नाग से 1917 वोटों से बीरेश ठाकुर पीछे चल रहे थे, लेकिन बैलेट मतपत्र की गिनती होने पर 1884 वोटों से बीरेश ठाकुर को भोजराज नाग ने परास्त किया।

उतार चढ़ाव के बीच भाजपा ने दर्ज की जीत

दोनों का कुल मत 11 लाख 93 हजार 364 मत मिले। वहीं अन्य प्रत्याशियों को 53082 मत से संतोष करना पड़ा। भाजपा के भोजराज नाग पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए थे। पहले राउंड में भाजपा को 33 हजार 929 और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 31 हजार 420 मत मिले। वहीं 1056 मतों के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा। लोकसभा के महासमर में अपना भाग्य आजमा रहे सात अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को 2706 के भीतर ही संतोष करना पड़ा। दिनभर के उतार चढ़ाव के बीच देर शाम भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की।

वहीं दूसरे चरण में मतदान होने के बाद रिजल्ट के लिए लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच प्रत्याशियों के हार-जीत के कयास लगते रहे। कांकेर लोकसभा सीट का मुकाबला इसलिए भी रोचक था क्योंकि यहां हमेशा से ही कड़ा मुकाबला मुकाबला हुआ। साथ ही दोनों पार्टी एक दूसरे के कड़े प्रतिद्वंदी हैं।

कांकेर लोकसभा के लिए जिले के भानुप्रतापपुर, कांकेर व अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए ग्राम नाथियानवागांव के पालिटेक्निक में मंगलवार को सुबह 6 बजे से ही मतगणना स्थल पर अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आठ बजे कलेक्टर द्वारा मतगणना में लगे कर्मचारियों को शपथ दिलाने के बाद डाक मतपत्रों की गिनती प्रारंभ हुई। डाक मतपत्रों की गिनती प्रारंभ होने के आधे घंटे बाद ईवीएम को खोला गया। लगभग एक घंटे बाद से चुनाव के रुझान आने शुरु हो गया।

दिनभर डटे रहे कार्यकर्ता

इस दौरान दिन भर कांग्रेस और भाजपा के समर्थक कालेज की गेट के बाहर डटे रहे, तो मतगणना स्थल में गणना में बैठे कार्यकर्ताओं के पसीने हर चक्र पर छुटते नजर आए। जहां कभी बीजेपी आगे होती तो कभी कांग्रेस। देर रात तक मतों की गणना चलती रही। इस कांटे की टक्कर में आखिर भाजपा के भोजराज नाग ने बाजी मार ली। भाजपा ने अपनी जीत का रिकार्ड कायम रखा।

जीत के लिए आश्वस्त होते ही शुरू हुआ जश्न

भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के जीत को लेकर भाजपाइयो के आश्वस्त होते ही मतगणना केन्द्र के बारह जीत का जश्न शुरू हो गया। एक ओर जहां कार्यकतरओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी, भाजपा कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए और भाजपा कार्यकतरओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

सिरहा बैगा के नाम के नाम से भी जाने जाते हैं भोजराज नाग

भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को धर्म जागरण कार्यों को लेकर तथा मतांतरित लोगों की घर वापसी कराने जैसे कार्यों के लिए उन्हें टिकट दिया गया था। वे अंतागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक हैं और लंबे अंतराल के बाद उन्हें लोकसभा का टिकट दिया था। क्षेत्र में सिरहा बैगा के नाम से वे जाने जाते हैं। आदिवासी देवी-देवताओं की पूजा पाठ को लेकर वे अच्छी जानकारी रखते हैं।

बिरेश को दूसरी बार मिला था टिकट

कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर को दूसरी बार टिकट मिला था। पिछला चुनाव 2019 में छह हजार मतों से वे हार गए थे। माना जा रहा है कि हारने के बाद भी लगातार क्षेत्र में सक्रियता के कारण फिर टिकट दिया गया है। 2019 के लोकसभा में वे भाजपा के मोहन मंडावी से चुनाव हार गए थे। बिरेश ठाकुर वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत में दो बार अध्यक्ष रहे। वे गोंडवाना समाज से आते हैं। इनके पिता और दादा भानुप्रतापपुर विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं।

आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट है कांकेर

कांकेर लोकसभा सीट आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट है। यहां कुल 17 लाख मतदाता है, जिसमें आदिवासी समाज के मतदाता सबसे अधिक हैं। उसके बाद पिछड़ा वर्ग के मतदाता है। कांकेर लोकसभा चार जिलों के आठ विधानसभा को मिलाकर बनाई गई है, जिसमें कांकेर जिले के तीन विधानसभा, बालोद जिले के तीन विधानसभा, कोंडागांव और धमतरी जिले के एक-एक विधानसभा को मिलाकर बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button