ऋषभ पंत को BCCI ने दी बड़ी सजा, IPL के एक मैच पर लगा बैन, दिल्ली कैपिटल्स पर भी लाखों का जुर्माना"/>

ऋषभ पंत को BCCI ने दी बड़ी सजा, IPL के एक मैच पर लगा बैन, दिल्ली कैपिटल्स पर भी लाखों का जुर्माना

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant Suspended: आईपीएल 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने सजा दी है। पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते ये कार्रवाई की गई है। इसके अलावा DC के सभी खिलाड़ियों पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 56वां मैच 7 मई अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। ऋषभ पंत की जगह टीम की कप्तानी कौन संभालेगा। फिलहाल दिल्ली ने इसकी जानकारी नहीं दी है। टीम को अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 मई को खेलना है। पंत इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button