CG Liquor Scam: कोर्ट में पेश करने से पहले पप्पू ढिल्लन के घर EOW की दबिश, सील की गई आलमारियों की चल रही जांच"/>

CG Liquor Scam: कोर्ट में पेश करने से पहले पप्पू ढिल्लन के घर EOW की दबिश, सील की गई आलमारियों की चल रही जांच

HIGHLIGHTS

  1. शराब घोटाले के आरोप में ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में है होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन
  2. त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के साथ ही विजय भाटिया के घर पर भी पहुंची है टीम
 
 
 
बताया जा रहा है कि त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर से शराब घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त करने के लिए टीम पहुंची हुई है। वहीं विजय भाटिया अभी भी ईओडब्ल्यू की गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन और विजय भाटिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी हैं।naidunia_image

 

पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू को अहम जानकारी मिलने की चर्चा
जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू के करीब दर्जन भर अधिकारी होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के नेहरू नगर पूर्व स्थित घर पर पहुंचे हैं। त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू ने उसकी घर की आलमारियों को सील कर दिया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद ईओडब्ल्यू को कुछ अहम जानकारी मिलने की चर्चा है।
 
बताया जा रहा है कि उसी जानकारी के आधार पर ईओडब्ल्यू की टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त करने के लिए उसके घर पर पहुंची है। फिलहाल अभी ईओडब्ल्यू के अधिकारी जांच कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के बंगले के सभी गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
 
इसके साथ ही ईओडब्ल्यू की टीम विजय भाटिया के घर पर भी पहुंची है। हालांकि बताया जा रहा है कि विजय भाटिया अभी भी फरार है। ईओडब्ल्यू के अधिकारी उसके घर पर भी जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button