Ranchi ED Raid: ‘घर जाओ तो टीवी पर देखना, झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं’, पीएम मोदी ने ईडी की रेड को बनाया चुनावी मुद्दा"/>

Ranchi ED Raid: ‘घर जाओ तो टीवी पर देखना, झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं’, पीएम मोदी ने ईडी की रेड को बनाया चुनावी मुद्दा

एजेंसी, रांची (Ranchi Jharkhand ED Raid)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां मंत्री आलमगीर आलम के ठिकानों पर छापा मारा गया। आलम के निजी सचिव के यहां नोटों का अंबार मिली है। पुंदाग स्थित सेल सिटी में भी छापा मारा गया है। अब तक 25 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। कार्रवाई जारी है।

भाजपा का दावा है कि झापेमारी में 30 करोड़ रुपए मिले हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस एक्सपोज हो गई है। साथ ही भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा बना दिया है। अमित शाह ने अपनी एक चुनावी सभा में इसका जिक्र करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का भ्रष्टाचार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक चुनावी सभा में कहा कि घर जाओ तो टीवी पर देखना, झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। यह कांग्रेस का भ्रष्टाचार है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस – संजीव लाल के यहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था।

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिनती हो चुकी है। गिनती अभी भी जारी है।

वीडियो: रांची में विकास कुमार के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। विकास कुमार पथ निर्माण विभाग में इंजीनियर हैं। यह उन कई स्थानों में से एक है जहां छापे मारे जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button