Bilaspur News: गर्मी में पहने स्टाइलिश सूती कपड़े, बिलासपुर में डबल डिमांड"/>

Bilaspur News: गर्मी में पहने स्टाइलिश सूती कपड़े, बिलासपुर में डबल डिमांड

HIGHLIGHTS

  1. शपिंग माल से लेकर रेडीमेड शोरूम में उमड़ रही भीड़
  2. मीडी का ट्रेंड, युवतियां पसंद कर रहीं काटन कुर्तियां
 
 बिलासपुर। समर सीजन के साथ बाजार में स्टाइलिश सूती कपड़े की डिमांड डबल है। न्यायधानी में इन दिनों युवाओं से लेकर युवतियां अपने लिए खास कपड़े पसंद करने में व्यस्त हैं। मीडी का जबरदस्त ट्रेंड हैं, तो वहीं लड़कियों को काटन कुर्तियां भी खूब आकर्षित कर रही हैं। हल्के रंगों वाले कपड़ों की डिमांड ज्यादा है।
न्यायधानी में कपड़ों को लेकर लोगों को खासा इंतजार रहता है। ठंड के सीजन में ऊलन मार्केट तो वर्षा ऋतु में विशेष आफर ललचाते हैं। गर्मी की बात ही अलग है। इस मौसम में सभी को हल्के कपड़े चाहिए। वह भी स्टाइलिश। पुरुष हो या महिला सभी नए-नए कपड़े ट्राई जरूर करते हैं। डाली ड्रेसेस के संचालक अशोक केरवानी की मानें तो आजकल हर मौसम में अलग-अलग कपड़े आते हैं। गर्मी के दिनों में लोग छुट्टियां मनाने बाहर जाते हैं, इसलिए विशेष रूप से उनका ख्याल रखना पड़ता है। घर में बच्चों के टी-शर्ट से लेकर बड़ों की पसंद के अनुरूप कपड़े मंगवाते हैं। इधर तापमान बढ़ने के साथ ही नर्म कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सूती (काटन) के वस्त्र बाजार में छाने लगे हैं। मीडी का भी बहुत ट्रेंड चल रहा है।
आफर के साथ नए कपड़े

 

बाजार में इस बार कई बड़ी कंपनियों ने कदम रख दिया है। दुकानों से काफी कम दाम में कपड़े मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा इन दिनों लिंक रोड और व्यापार विहार स्थिति शो रूम में भीड़ जुट रही है। वहीं एथनिक वियर पहनने वाली लड़कियां काटन कुर्तियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। कोर्ड सेट मार्केट में अलग-अलग फेब्रिक में मिल रही हैं जैसे की जोर्जेट, काटन, इसके अलावा अलग-अलग पैंट और डिजाइन में मिल रहे हैं।

 

कार्गो पैंट नहीं अब ड्रोप शोल्डर टी शर्ट

 

गर्मी में जहां लड़के पहले कार्गो पैंट पसंद करते थे इस बार इससे दूर भाग रहे हैं। इस बार लड़के कुर्ता शर्ट को महत्व कम दे रहे हैं और ड्रोप शोल्डर टी शर्ट, चेक शर्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं और बाजार में भी वो ही बिक रही है। पेंट में स्ट्रेट फीट पेंट पसंद किया जाएगा। बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए भी माता-पिता सूती कपड़े ही खरीदना पसंद कर रहे हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button