Korba News: रामनाथ ने 7.32 लाख बार श्रीरामनाम लिख मंदिर में किया समर्पित"/>

Korba News: रामनाथ ने 7.32 लाख बार श्रीरामनाम लिख मंदिर में किया समर्पित

HIGHLIGHTS

  1. राम नाम की बड़ी महिमा, शास्त्रों में ऐसे कई श्लोक मिलते हैं।
  2. जिसमें राम नाम के अर्थ और महिमा का वर्णन किया गया है।
  3. श्रीरामनाम लिखने का कार्य कीर्तन मंडली के लिए बहुत बडी उपलब्धि है।
 

 छुरीकला। नगर के प्रभात फेरी कीर्तन मंडली के सदस्य रामनाथ साहू ने रजिस्टर में सात लाख 32 हजार बार श्रीरामनाम लिख कर हनुमान जयंती पर श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में समर्पित किया। श्रीरामनाम लिखने का कार्य कीर्तन मंडली के लिए बहुत बडी उपलब्धि है। रामनाथ साहू कृषक और सामान्य परिवार से है, जो कि नगर के प्रभात फेरी कीर्तन मंडली से जुडे है। पिछले पांच वर्षों से लगातार श्रीरामनाम लिखने का कार्य लगातार कर रहे हैं।

हर वर्ष श्रीरामनाम लिखकर श्री हनुमान जयंती पर भगवान के श्रीचरणों में समर्पित करते आ रहे है। इस बार उन्होंने 15 रजिस्टर में सात लाख 32 हजार बार श्रीरामनाम शब्द लिखकर श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में हनुमान जयंती पर समर्पित किया। उन्होंने बताया कि श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर तथा प्रभात फेरी कीर्तन मंडली से जुडने के बाद श्रीरामनाम लिखने का कार्य लाक डाउन के समय से लगातार चल रहा है। प्रत्येक वर्ष शब्दों की संख्या में बढो़त्तरी की जा रही है। पिछले वर्ष चार लाख श्रीरामनाम लिख कर भगवान के श्रीचरणों में समर्पित किया था। उन्होंने आगे बताया कि श्रीरामनाम लिखने से मन और दिलो दिमाग को बहुत सुकून मिलता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button