Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव में महिलाओं पर दांव, महतारी वंदन की तर्ज पर नारी न्याय गारंटी का फार्म भराएगी कांग्रेस"/>

Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव में महिलाओं पर दांव, महतारी वंदन की तर्ज पर नारी न्याय गारंटी का फार्म भराएगी कांग्रेस

HIGHLIGHTS

  1. – लोकसभा चुनाव में अहम रोल निभाएंगी महिलाएं, इनसे जुड़े मुद्दे रहेंगे हावी
  2. – छत्‍तीसगढ़ में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 1.5 लाख से अधिक

अभिषेक राय/रायपुर। Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ में महिलाओं की सरकार बनाने में अहम भूमिका रहती है, जो विधानसभा चुनाव के नतीजे से सबके सामने आ चुका है। महिलाओं की निर्णायक भूमिका रहती है। यही कारण है कि चुनाव से पहले सभी पार्टियों की रणनीति तैयार होने लगती है। महिलाओं के लिए तमाम वादे और योजनाओं की घोषणा होती है, जिससे मतदान के रूप में उनका आशीर्वाद मिल सके। लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक है, फिर से महिलाओं पर सभी पार्टियां केंद्रित हो गई हैं।

भाजपा महतारी वंदन योजना शुरू करके महिलाओं को अपने पक्ष में लाने की शुरुआत पहले ही कर चुकी है। भाजपा को इसका फायदा वधानसभा चुनाव में मिल चुका है। लोकसभा चुनाव में भी इसे भुनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रत्येक माह एक हजार रुपये की राशि आनी शुरू भी हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने में महतारी वंदन योजना की अहम भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

नारी न्याय योजना के तहत बीपीएल महिलाओं को एक लाख रुपये देने की गारंटी

कांग्रेस ने भी महतारी वंदन योजना की भांति नारी न्याय योजना के तहत बीपीएल महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देने की गारंटी दी है। इसके लिए जल्द ही फार्म भरवाने की भी तैयारी जा रही है। एक लाख रुपये देने की घोषणा कर कांग्रेस ने महिलाओं को साधने का पूरा प्रयास किया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में दो करोड़ पांच लाख 13 हजार 252 मतदाता हैं। इनमें से एक करोड़ एक लाख 80 हजार 405 पुरुष तथा एक करोड़ तीन लाख 32 हजार 115 महिला मतदाता हैं। प्रदेश में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले डेढ़ लाख से अधिक है। यही वजह है कि दोनों राष्ट्रीय दल महिला मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटे हैं।

लोकसभा चुनाव में महिलाओं से जुड़े मुद्दे रहेंगे हावी

पहली बार बढ़ी महिलाएं प्रदेश में पहली बार लोकसभा चुनाव- 2024 में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हुई है। इससे पहले लोकसभा चुनावों में महिला-पुरुष मतदाताओं की संख्या करीब-करीब बराबर रही है। यदि लोकसभा चुनाव- 2019 की बात करें तो महिला मतदाताओं की संख्या 94,82,222 थी, जो इस बार एक करोड़ के पार पहुंच गई है। राजनीतिक विश्लेषज्ञों का कहना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में महिला मतदाता अहम रोल निभाएंगी। महिलाओं से जुड़े मुद्दे भी चुनाव में हावी रहेंगे और पार्टियों का भी इन मुद्दों पर फोकस है।

राजनीतिक विश्लेषज्ञ डा. अजय चंद्राकर ने कहा, वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं, चाहे वह राजनीति हो, खेल हो या प्रशासनिक कार्य। विधानसभा, लोकसभा और क्षेत्रीय राजनीति में महिलाएं सक्रिय हैं और प्रेरणा बन रही हैं। महिलाओं के विश्वास को जिसने जीत लिया, उस पार्टी के विजयी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

प्रदेश में महिला-पुरुष मतदाता

लोकसभा चुनाव- 2019

महिला मतदाता 94,82,222

पुरुष मतदाता 95,33,561

कुल मतदाता1,90,15,783

2014

महिला मतदाता 87,16,788

पुरुष मतदाता 89,46,747

कुल मतदाता 1,76,63,535

2009

महिला मतदाता 76,26,789

पुरुष मतदाता 78,49,788

कुल मतदाता 1,54,76,577

2004

महिला मतदाता 68,14,700

पुरुष मतदाता 69,04,742

कुल मतदाता1,37,19,442

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button