Moscow Attack: मॉस्को के कंसर्ट हॉल पर इस आतंकी संगठन ने किया हमला, अब तक 60 की मौत, 145 घायल"/>

Moscow Attack: मॉस्को के कंसर्ट हॉल पर इस आतंकी संगठन ने किया हमला, अब तक 60 की मौत, 145 घायल

एपी, मॉस्को। मॉस्को के कंसर्ट हॉल में शुक्रवार की देर रात आतंकवादी हमला हो गया। इस हमले में अभी तक 60 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। 145 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। आतंकी संगठन ने बयान देते हुए कहा कि उसने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा को टारगेट किया गया। इसमें कई लोग मरे हैं और सैकड़ों घायल हैं।

बचकर भाग निकले आतंकवादी

हमला करने के बाद आतंकी बचकर निकल भागे हैं। रूस की जांच एजेंसियों को इस बारे में अभी जानकारी नहीं है कि आखिरकार आतंकी किस ओर भाग निकले हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इस हमले को अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी माना है। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी का मानना है कि यह एक आतंकवादी हमला है। यह रूस के दो दशकों के इतिहास का सबसे खतरनाक आतंकी हमला है।

अमेरिका ने जताई संवेदना

मॉस्को के पास कॉन्सर्ट हॉल में हुए हमले पर एनएससी के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि हिंसक गोलीबारी के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता हूं। हम अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में हम रूसी अधिकारियों से बात करने के लिए कहेंगे। तस्वीरें बहुत ही भयानक हैं और उन्हें देखना मुश्किल है। हमारी संवेदनाएं इस भयानक गोलीबारी हमले के पीड़ितों के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि यह एक कठिन दिन होने वाला है, इसलिए हम उनके साथ हैं। हमारे दूतावास ने मॉस्को में सभी अमेरिकियों को अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी बड़े समारोहों, संगीत कार्यक्रमों और शॉपिंग मॉल से बचने के लिए एक नोटिस जारी किया है। उन्हें वहीं रहना चाहिए, जहां वे हैं। विदेश विभाग से जुड़े रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button