Raipur Weather: रायपुर में मौसम हुआ साफ, सुबह से खिली धूप, IMD ने दो मार्च से जताई बारिश की संभावना"/>

Raipur Weather: रायपुर में मौसम हुआ साफ, सुबह से खिली धूप, IMD ने दो मार्च से जताई बारिश की संभावना

रायपुर। Raipur Weather: राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में अब मौसम साफ हो रहा है। अनुमान है कि दो – तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि रायपुर सहित प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा में कमी आई है, जिसके कारण 29 फरवरी को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में 2 मार्च से एक बार फिर बारिश के आसार है।

वहीं बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मनोरा में 4 सेमी, बिलासपुर में 3 सेमी, मरवाही में 3 सेमी, बगीचा में 2 सेमी, धरमजयगढ़ में 1 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही और भी बहुत से क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। बुधवार अधिकतम तापमान में गिरावट रही और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आई।

जनवरी व फरवरी माह में ठंड काफी कम पड़ी

रायपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इस वर्ष बीते 10 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि जनवरी व फरवरी माह में काफी कम ठंड पड़ी और अधिकांश दिन तो न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहे

बुधवार को रायपुर व आसपास 5 फीसदी बादल थे। अधिकतम तापमान रायपुर में 32.6, माना में 32.2, बिलासपुर में 30.6, पेण्ड्रारोड में 29.5, अंबिकापुर में 27.8, जगदलपुर में 34.4, दुर्ग में 33.2 और राजनांदगांव में 32.1 डिग्री सेल्सियस था। जगदलपुर में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान था। पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button