CG News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल का झारखंड दौरा रद, कांग्रेस के नाराज विधायकों को मनाने की दी गई थी जिम्मेदारी"/>

CG News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल का झारखंड दौरा रद, कांग्रेस के नाराज विधायकों को मनाने की दी गई थी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना झारखंड दौरा अचानक रद कर दिया है। दरअसल, झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के कई विधायक नाराज चल रहे हैं। इन्हें मनाने की जिम्मेदारी भूपेश बघेल को दी गई थी, लेकिन उनका दौरा अचानक रद हो गया। सूत्रों की मानें तो अब नाराज विधायक दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।

बता दें कि कांग्रेस के 12 विधायक चंपई सोरेन की नई सरकार में पुराने चेहरों को ही दोबारा मंत्री बनाए जाने को लेकर नाराज हैं। अनूप सिंह, इरफान अंसारी, अंबा प्रसाद, विक्सल कोंगड़ी और दीपिका पांडे सिंह समेत 12 विधायक इस गुट का हिस्सा बताए जा रहे हैं। इन्हीं लोगों को मनाने की जिम्मेदारी भूपेश बघेल को मिली थी। पूर्व सीएम बघेल शनिवार दोपहर दो बजे की फ्लाइट से झारखंड जाने वाले थे, लेकिन उनका दौरा अचानक रद हो गया।

झारखंड में अभी गठबंधन की सरकार है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन के 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायक हैं। इनमें जेएमएम-29, कांग्रेस-17 और राजद का एक विधायक शामिल है। बीजेपी के पास 26 और आजसू पार्टी के पास तीन विधायक हैं। दो निर्दलीय विधायकों के अलावा राकांपा और सीपीआई (एमएल) के एक-एक विधायक हैं। एक मनोनीत सदस्य भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button