Raipur Weather: हवा की दिशा बदलने से फिर बदलेगा मौसम, रायपुर में हल्की वर्षा की संभावना, बढ़ सकती है ठंड"/>

Raipur Weather: हवा की दिशा बदलने से फिर बदलेगा मौसम, रायपुर में हल्की वर्षा की संभावना, बढ़ सकती है ठंड

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की आशंका जताई है। इससे एक बार फिर रायपुर में ठंड बढ़ सकती है। शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। ठंड थोड़ी कम रही, हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बनी हुई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार से प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल सकता है और 14 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। उन्होंने हताया कि रायपुर में अधिकतम तापमान 30.9 व न्यूनतम 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में यह क्रमश: 28.4 व 12.6 और दुर्ग में 29.2 व 13 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि राजनांदगांव में यह 32 व 16 डिग्री दर्ज किया गया।

बढ़ी किसानों की चिंता

बेमौसम वर्षा से गर्मी फसलों को नुकसान हो सकता है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए सामयिक सलाह जारी किया है। विभाग ने किसानों से सब्जियों में कीट-रोगों के प्रति नियमित निगरानी करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button