Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: फिल्म की रिलीज से पहले बप्पा के दर पर कृति सेनन, सिद्धिविनायक जाकर लिया आशीर्वाद"/>

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: फिल्म की रिलीज से पहले बप्पा के दर पर कृति सेनन, सिद्धिविनायक जाकर लिया आशीर्वाद

HIGHLIGHTS

  1. कृति सेनन ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर किए बप्पा के दर्शन।
  2. फिल्म की रिलीज से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद।
  3. 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी उनकी फिल्म।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के रिलीज होने से पहले हीरोइन कृति सेनन ने भगवान के दर पर पहुंची। उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। कृति सेनन की मूवी अब बस कुछ घंटों में थिएटर्स में लग जाएगी। मूवी में उनके अपोजिट शाहिद कपूर हैं।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से कृति सेनन को बहुत उम्मीदें हैं। इस फिल्म का चलना उनके लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि बीते कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही हैं।

सिद्धिविनायक पहुंचीं कृति

कृति सेनन बप्पा का आशीर्वाद लेने गुरुवार की सुबह सिद्धिविनायक पहुंच गईं। वह बहुत ही प्यारी लग रही थीं। उन्होंने यलो कलर का सूट व मैचिंक की कोल्हापुरी चप्पल पहन रखी थी। उन्होंने बहुत कम मेकअप कर रखा था।

फिल्म की रिलीज डेट

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थिएटर्स में 9 फरवरी को दस्तक देने वाली है। उनके साथ मुख्य किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया व राकेश बेदी सहायक भूमिका इस मूवी में नजर आएंगे। मूवी का डायरेक्शन अमित जोशी व आराधना शाह ने किया है। इसके लेखक भी यह दोनों ही हैं।

फिल्म की कहानी

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक यूनिक कॉन्सेप्ट पर बनी एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस मूवी में शाहिद कपूर का किरदार आर्यन नाम के एक कंप्यूटर इंजीनयर का है। कृति सेनन का किरदार एक रोबोट है, जिसका शिफ्रा है। आर्यन को शिफ्रा से प्यार हो जाता है। उसके बाद आगे बढ़ते हुए शादी तक पहुंच जाती है। बस यहीं से आर्यन की जिंदगी में तूफान आ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button