नौ साल बाद दूसरी बार पिता बने The Great Khali, पत्नी हरमिंदर ने दिया बेटे को जन्म"/>

नौ साल बाद दूसरी बार पिता बने The Great Khali, पत्नी हरमिंदर ने दिया बेटे को जन्म

HIGHLIGHTS

  1. ग्रेट खली की पत्नी हरविंदर कौर राणा ने बेटे को जन्म दिया है।
  2. शादी के 12 साल बाद साल 2014 में ग्रेट खली के घर एक बेटी का जन्म हुआ था।
  3. साल 2002 में खली की शादी पंजाब की जालंधर निवासी हरविंदर कौर के साथ हुई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। The Great Khali Became Father: WWE का जाना माना नाम दलीप सिंह राणा यानी कि द ग्रेट खली दूसरी बार पिता बन गए हैं। हाल ही में अमेरिका के टेक्सास में ग्रेट खली की पत्नी हरविंदर कौर राणा ने बेटे को जन्म दिया है। ग्रेट खली ने फोन पर बेटे की जन्म की सूचना परिवार को दी। बता दें कि इससे पहले शादी के 12 साल बाद साल 2014 में ग्रेट खली के घर एक बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम अवलीन राणा है। दरअसल, जौनसार-बावर की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की शिलाई तहसील से जुड़े ग्राम धिरायना के निवासी द ग्रेट खली विश्व विख्यात रेसलर हैं।

द ग्रेट खली के घर आया नन्हा मेहमान

द ग्रेट खली ने WWE से दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी शानदार रेसलिंग से अंडरटेकर, बटिस्टा जैसे कई रेसलर्स को धूल चटाई है। अब उनके घर पूरी नौ साल के बाद नन्हा मेहमान आया है। खली के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। साल 2002 में खली की शादी पंजाब की जालंधर निवासी हरविंदर कौर के साथ हुई थी। इस साल वे मार्च में पूरे परिवार के साथ जौनसार-बावर के हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में रात्रि जागरण के लिए पहुंचे थे। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं।

टेक्सास में हुआ बेटे का जन्म

खली के बड़े भाई और घर के मुखिया मंगल सिंह राणा ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से टेक्सास में खली अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके परिवार में हाल ही में नए मेहमान का आगमन हुआ है, जिसे लेकर वे बेहद खुश हैं। फैंस भी लगातार खली को बधाई संदेश भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर खली की कुछ फोटोज भी वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि वे अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button