राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर CM साय ने कसा तंज, कहा- चुनाव के बाद कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, पहले उनके साथ न्‍याय हो जाए"/>

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर CM साय ने कसा तंज, कहा- चुनाव के बाद कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, पहले उनके साथ न्‍याय हो जाए

HIGHLIGHTS

  1. राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ की सीमा में करेगी प्रवेश
  2. यात्रा ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ की सीमा में रेंगारपाली चेक पोस्ट पहुंचेगी
  3. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कसा तंज

रायपुर। CM Vishnu Deo Sai: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jogo Nyay Yatra) पर तंज कसा है। सीएम साय ने कहा, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली थी। उसका कितना असर हुआ ये आप लोगों के सामने है। अब न्‍याय यात्रा निकाले हैं। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के जो उम्‍मीदवार थे, वे पार्टी छोड़ रहे हैं, पहले उन सभी के साथ न्‍याय हो जाए। मुख्‍यमंत्री साय ने बजट के सवाल पर कहा, इंतजार करिए बहुत अच्‍छा बजट होगा।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश

मुख्‍यमंत्री साय आज सुबह दिल्‍ली से रायपुर लौटने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं। बतादें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ की सीमा में रेंगारपाली चेक पोस्ट पहुंचेगी। यहां झंडा आदान-प्रदान होगा। पहले दिन रायगढ़ में कार्यक्रम आयोजित होगा। झंडा आदान-प्रदान होने के बाद नौ व 10 फरवरी को यात्रा में विराम रहेगा।

इसके बाद 11 फरवरी को रायगढ़ जिले के दर्रामुड़ा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए यात्रा रवाना होगी। रायगढ़ जिले के सक्ती एवं कोरबा में पहले दिन यात्रा के बाद 12 फरवरी को पड़ाव कोरबा रहेगा। यहां सीतामढ़ी चौक से पदयात्रा की शुरूआत होगी। 13 फरवरी को यात्रा सरगुजा पहुंचेगी। यहां रामगढ़ से शुरुआत होगी, जो कि बलरामपुर के झिंगो में समाप्त होगी। 14 फरवरी को यात्रा के पांचवें दिन पुराने सर्किट हाउस से शुरू होकर रामानुजगंज में समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button