Priyanka Chopra और निक जोनस ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बेटी मालती मैरी का सेकंड बर्थ डे"/>

Priyanka Chopra और निक जोनस ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बेटी मालती मैरी का सेकंड बर्थ डे

HIGHLIGHTS

  1. निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया पर मालती की फोटोज शेयर की है।
  2. मालती का ये क्यूट अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
  3. फोटोज में निक और प्रियंका की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Priyanka Chopra and Nick Jonas: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी जोनस का हाल ही में सेकंड बर्थडे सेलिब्रेट किया है। मालती की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। फैंस को उनकी फोटोज भी काफी पसंद आती है। वहीं, अब उनकी नन्ही परी दो साल की हो गई है। एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया पर मालती की फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में लिटिल एंजेल पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। साथ ही क्यूट से गाॅगल्स भी लगा रखे हैं। मालती का ये क्यूट अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

पिंक थीम पर मनाया मालती का बर्थडे

शेयर की गई एक फोटो में मालती क्यूट से गाॅगल्स में टशन में पोज देती दिख रही हैं। वहीं, एक और फोटो में निक अपनी बेटी के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, फोटोज में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है। साथ ही जोनस ब्रदर्स भी एक साथ दिखाई दिए। शेयर की गई ये तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अब इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर मालती को बधाई दे रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे मालती। आप छोटी और खूबसूरत क्वीन हो। वहीं, एक और ने लिखा, मालती खूबसूरत और स्वीट लिटिल एंजल है।

फैंस ने मालती को दी बधाई

एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, मालती एक लिटिल एंजल है, जो अपने आसपास हर किसी को खुश कर देती है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को फैंस के साथ ये खूबसूरत मोमेंट शेयर करने के लिए बधाई देते हैं। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। फोटोज में मालती और निक की केमिस्ट्री देखने को मिल रहा है। पिंक थीम पर यह बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। दरअसल, मालती मैरी का जन्मदिन 15 जनवरी को मनाया गया। इस दिन पूरे जोनस और चोपड़ा परिवार ने समंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button