Munawar Faruqui की गर्लफ्रेंड पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, सुर्खियों में आने के लिए खेला बड़ा गेम?"/>

Munawar Faruqui की गर्लफ्रेंड पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, सुर्खियों में आने के लिए खेला बड़ा गेम?

HIGHLIGHTS

  1. एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने आकर मुनव्वर की डबल डेटिंग की पोल खोल दी है।
  2. मुनव्वर को बदनाम करने के लिए यूजर्स ने काफी खरी-खोटी सुनाई।
  3. नाजिला सिताशी की भी हरकत पर लोगों का गुस्सा फूटा है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Munawar Faruqui Bigg Boss 17: टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 के गेम प्लेयर मुनव्वर फारुकी इन दिनों विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। वीकेंड के वार पर भी सलमान खान ने मुनव्वर की जमकर क्लास लगाई थी। वहीं, अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने आकर उनकी डबल डेटिंग की पोल खोल दी है। इसे सुनकर घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी काफी हैरान हो रहे हैं। इन सबके बावजूद मुनव्वर के फैंस उनका पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। आयशा खान को मुनव्वर को टेलीविजन पर बदनाम करने के लिए यूजर्स ने काफी खरी-खोटी सुनाई। इसी के साथ नाजिला सिताशी की भी हरकत पर लोगों का गुस्सा फूटा है।
 
 

आयशा को फॉलो करती हैं नाजिला

बता दें कि नाजिला सिताशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी किसी न किसी पोस्ट को लेकर लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना इंस्टाग्राम डीएक्टिवेट कर दिया था। बाद में वे सोशल मीडिया पर लौट आई थीं। नाजिला के इंस्टाग्राम पर वापस आते ही यूजर्स उन पर भड़क उठे। यूजर्स का कहना था कि मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा को नाजिला क्यों फॉलो कर रही हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स ने नाजिला पर ये भी आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर मुनव्वर फारुकी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। ये सिर्फ फेमस होने के लिए ये कर रही हैं।

फैंस ने किया मुनव्वर का सपोर्ट

आयशा खान के बिग बॉस 17 में एंट्री लेने के बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। ट्विटर पर मुनव्वर का सपोर्ट करते हुए यूजर्स ने #STOPDEFAMINGMUNAWAR ट्रेंड भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मुनव्वर आपकी जनता आपको ऐसे टूटते हुए नहीं देख सकती है। एक और यूजर ने लिखा, बिग बाॅस ने मनारा को मुनव्वर के साथ क्यों बुलाया। ये सब क्या चल रहा है, बिग बाॅस दिखाने की क्या कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि आयशा खान बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे अभिषेक कुमार के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button