माही जैसा फिनिशर, युवराज जैसे छक्के, T20I World Cup 2024 में बड़े हिटर साबित होंगे रिंकू सिंह और जितेश शर्मा"/>

माही जैसा फिनिशर, युवराज जैसे छक्के, T20I World Cup 2024 में बड़े हिटर साबित होंगे रिंकू सिंह और जितेश शर्मा

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20I World Cup 2024: भारतीय टीम टी20 में मिडिल ऑर्डर में बड़े हिटरों की तलाश कर रहा है। ऐसे में जितेश शर्मा और रिंकू का नाम सबसे आगे है। जितेश IPL 2023 में वह 30 गेंदों में कम की पारी में तीसरे सबसे तेज स्कोरर थे। वह 150 की अधिक की स्ट्राइक रेट से उनसे अधिक बार 30 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में सफल रहे। टी20 में दूसरे पारी में किसी भी बल्लेबाज ने उनके 194 की स्ट्राइट रेट से रन नहीं बनाए। खास बात जितेश ही हिटिंग क्वॉलिटी है। नंबर 4 पर 177 के स्ट्राइक रेट से उनका एवरेज 37 है।

रिंकू सिंह ने अपने खेल से प्रभावित किया

रिंकू सिंह ने आईपीएल में पांच छक्कों जड़कर सभी को चौंका दिया था। IPL में उनका औसत 36 और स्ट्राइक रेट 142 है। जबकि घरेलू टी20 में उनका एवरेज 32 और स्ट्राइक रेट 145 है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक टीम को निराश नहीं किया है। 10 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके रिंकू का स्ट्राइक रेट 188 और औसत 60 है।

जितेश शर्मा को मौके की तलाश

जितेश शर्मा की टीम में चयन मामले में किस्मत अच्छी नहीं रही है। 15 सदस्यीय टीम में चुने जाने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच खेले। अब आईपीएल की सफलता के आधार पर अंतरराष्ट्रीय टीम में बदलाव को लेकर सावधानी बरती जा रही है। भारत के चयनकर्ता और टीम प्रबंधन इन बल्लेबाजों के क्षमता के बारे में अभी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। दिनेश कार्तिक, दीपक हुडा और वरुण चक्रवर्ती के साथ ऐसा हुआ है।

टी20 विश्व कप 2024 में जितेश और रिंकू को मिलेगा मौका?

यही कारण है कि टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका सीरीज रिंकू सिंह और जितेश शर्मा के लिए महत्वपूर्ण है। एनरिक नॉर्टजे और कैगिसो रबाडा के अलावा अफ्रीकी टीम टी20 में मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी। पिचों में उछाल बल्लेबाजों की परीक्षा लेगा। यह एक ऐसी चुनौती है। जिसे रिंकू और जितेश को पार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button