Raipur News: बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं संग घेरा थाना"/>

Raipur News: बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं संग घेरा थाना

HIGHLIGHTS

  1. कांग्रेस के कार्यकर्ता विनोद कश्यप के सिर में गंभीर चोट आई है।
  2. विधायक विकास उपाध्याय सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाने का घेराव कर दिया।
  3. विवाद पैसे बांटने और पोस्टर फाड़ने को लेकर हुआ था।
रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। डीडी नगर थाना क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच गुरुवार की रात जमकर मारपीट हुई। कांग्रेस के कार्यकर्ता विनोद कश्यप के सिर में गंभीर चोट आई है। विवाद के बाद विधायक विकास उपाध्याय सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाने का घेराव कर दिया। थाने में देररात तक हंगामा चला।
 
विवाद पैसे बांटने और पोस्टर फाड़ने को लेकर हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। आरोपित शुभांकर द्विवेदी पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। वह तीन बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है।
 
डीडी नगर पुलिस के अनुसार विनोद कश्यप उर्फ भक्कू की शिकायत पर राजेश ठाकुर, शुभांकर द्विवेदी पर अपराध दर्ज किया गया है। विनोद ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात सरोना में राजेश, शुभांकर और अन्य साथियों ने मारपीट की। मारपीट की घटना में विनोद और उसके दो अन्य साथियों के सिर पर गंभीर चोटें आई है।

शराब और कंबल बांटने के आरोप

भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब कंबल बांटने का आरोप लगाते हुए एक दूसरे की गाड़ी को रोक रहे थे। इस वजह से दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button