PAK Vs SA: मोहम्मद रिजवान का हुआ मैदान में मार्को जानसेन से पंगा, फिर तीसरे खिलाड़ी ने लिया बदला"/>

PAK Vs SA: मोहम्मद रिजवान का हुआ मैदान में मार्को जानसेन से पंगा, फिर तीसरे खिलाड़ी ने लिया बदला

HIGHLIGHTS

  1. रिजवान ने बाबर के साथ 48 रन की साझेदारी की।
  2. मोहम्मद रिजवान ने 27 गेंदों में 31 रन बनाए।

खेल डेस्क, चेन्नई। Pakistan vs South Africa: चेन्नई में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का 26वां मैच खेला गया। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मैच में मोहम्मद रिजवान जैसे ही मैदान में आए। उनका अफ्रीकी खिलाड़ी मार्को जानसेन से विवाद हो गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस देखने को मिली। जिसमें बाबर बिल्कुल मौन रहे। वहीं, गेराल्ड कोएट्जी ने मामले को शांत करवाया। इसके बाद रिजवान को आउट कर अपने साथी खिलाड़ी का बदला ले डाला।

मार्को और रिजवान में हुई बहस

दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। इसके जवाब में टीम की शुरुआत फीकी रही। सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक 12 और अब्दुल्ला शफीख 9 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान मैदान में आए। उन्होंने मार्को जानसेन की पहली बॉल को सामने की तरफ खेला। इस पर जानसेन से कैच छूट गया। दूसरी गेंद पर रिजवान ने बल्ला घुमाया और बॉल बाउंड्री में पहुंच गई। इस बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच गरमा-गर्मी हो गई। दोनों एक दूसरे को कुछ कहते नजर आए। गेराल्ड कोएट्जी बीच में आए और मामला शांत करवाया।

गेराल्ड ने लिया जानसेन का बदला

मोहम्मद रिजवान बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे थे। वह 27 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के से 31 रन बना चुके थे। तभी पारी के 16वें ओवर में गेराल्ड कोएट्जी बॉलिंग करने आए। उन्होंने बाउंसर गेंद पर रिजवान को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button