World Cup 2023: हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद कौन लेगा उनकी जगह, हरभजन सिंह ने किया खुलासा"/>

World Cup 2023: हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद कौन लेगा उनकी जगह, हरभजन सिंह ने किया खुलासा

खेल डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या के चोटिल हो गए हैं। वह इंग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय उनका टखना मुड़ गया, जिससे उनके लिगामेंट में चोट आ गई है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने बताया है कि हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव की भूमिका खास हो जाएगी। हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल नहीं पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को खिलाया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। वह इस मैच के लिए भी अनफिट हैं। हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को एक ओर मौका मिलेगा। हरभजन सिंह ने कहा कि हार्दिक का अगले दो और मैच खेल पाना मुश्किल है। हर्दिक के न खेलने पर सूर्यकुमार यादव की भूमिका टीम के लिए जरूरी है। सूर्यकुमार नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हैं।

सूर्यकुमार यादव का अच्छा रहा प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव रन आउट हो गये थे। वह अगर लंबा खेल जाते तो न्यूजीलैंड के खिलाफ आसान जीत मिल जाती। सूर्या टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनको टीम दुबारा मौका मिलेगा तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए रन आउट की भरपाई करेंगे। उनका प्रदर्शन आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में अच्छा रहा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button