World Cup 2023: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में 2 भारतीय, देखिए पूरी लिस्ट"/>

World Cup 2023: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में 2 भारतीय, देखिए पूरी लिस्ट

HIGHLIGHTS

  1. विश्व कप में रहा तेज गेंदबाजों का दबदबा
  2. न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर पहले पायदान पर
  3. भारत के जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर (most ODI wickets)। आईसीसी विश्व कप में बुधवार को 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। अब तक खेले गए मैचों में कहीं बल्लेबाज, तो कहीं गेंदबाज हावी रहे हैं। यहां जानिए टॉप-10 गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में

ICC World Cup 2023 Most Wicket Takers List

न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर सबसे आगे हैं। सेंटनर ने अब तक 47 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 203 रन देकर 12 विकेट लिए हैं। 5/59 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है, जबकि इकॉनमी दर 4 की रही है। 23 की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने एक मेडम ओवर भी फेंका है।

दूसरे नंबर पर भारत के जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 47 ओवर गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 रहा है। बुमराह का इकॉनमी रेट 3 है। तीन मेडन ओवर फेंकने के साथ स्ट्राइक रेट 25 है।

टॉप-10 में 8 विकेट के साथ भारत के कुलदीप यादव भी हैं। उन्होंने 50 ओवर गेंदबाजी की है। इकॉनमी रेट 4 के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/35 रहा है।

World Cup 2023: Leading Wicket Takers

    1. मिशेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) : 47 ओवर में 12 विकेट
    1. जसप्रीत बुमराह (भारत) : 47 ओवर में 11 विकेट
    1. दिलशान मधुशंका (श्रीलंका) : 38 ओवर में 11 विकेट
    1. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) : 42 ओवर में 10 विकेट
    1. कगिसो रबाड़ा (द. अफ्रीका) : 40 ओवर में 10 विकेट
    1. शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) : 42 ओवर में 10 विकेट
    1. मार्को जैनसन (द. अफ्रीका) : 38 ओवर में 10 विकेट
    1. गेराल्ड कोटेन (द. अफ्रीका) : 31 ओवर में 10 विकेट
    1. एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया) : 36 ओवर में 9 विकेट
  1. कुलदीप यादव (भारत) : 50 ओवर में 8 विकेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button