Bhopal News: प्राणी मात्र से क्षमा मांगकर जैन समाज ने क्षमा वाणी पर्व मनाया

Bhopal News:भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर साकेत नगर में क्षमावाणी महोत्सव मनाया गया।

HIGHLIGHTS

  1. जैन मंदिरों में हुए क्षमावाणी महोत्सव, शाेभायात्रा निकली
  2. चौक मंदिर से परंपरागत जलयात्रा का आयोजन पंचायत कमेटी ट्रस्ट द्वारा किया गया
  3. समाजजन द्वारा जैन ध्वज गीत गया गया

Bhopal News: भोपाल  प्राणी मात्र से क्षमा मांगकर जैन समाज ने क्षमा वाणी पर्व मनाया।राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों में क्षमावाणी महोत्सव हुए। शोभायात्रा निकाली गई। चौक मंदिर से परंपरागत जलयात्रा का आयोजन पंचायत कमेटी ट्रस्ट द्वारा किया गया

मुनिश्री संबुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आगे युवा वर्ग धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे उसके बाद बैंड बाजा पर रंगमा रंगामा जैसे भजनों ने सभी को आनंद से भर दिया। युवा वर्ग ने केसरिया धोती दुपट्टा पहनकर कर जय गुरुदेव के नारे के साथ अपना जय घोष से सभी में उत्साह वर्धन किया गया । झिरनो मंदिर पर शोभायात्रा का ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा, आलोक पंचरत्न मनोज आदि ने स्वागत किया। जैन ध्वज गीत गया गया।उसके बाद समाजजन द्वारा जैन ध्वज गीत गया गया।

साकेत नगर में क्षमावाणी महोत्सव

भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर साकेत नगर में क्षमावाणी महोत्सव मनाया गया। समारोह में मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर एवं महापौर मालती राय भी शामिल हुईं। पुरुस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण एवं आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महा मुनिराज के चित्र अनावरण से हुआ। डा प्रज्ञा जैन ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। विधायक कृष्णा गौर जैन मंदिर के शिलान्यास के वक़्त की मधुर स्मृतियों को ताज़ा करते हुए भावुक हो उठीं। वक्ताओं ने कहा कि क्षमावाणी का पर्व मन की कलुषता धोने का पर्व है। अन्य जैन मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button