Parineeti Chopra-Raghav Chadha: हनीमून पर नहीं जाएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, ये है वजह

30 सितंबर को कपल का ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रहा है। परिणीति और राघव ने फिलहाल अपने हनीमून का प्लान कैंसल कर दिया है।

HIGHLIGHTS

  1. परिणीति और राघव ने हनीमून को कुछ वक्त के लिए पोस्टपोन कर दिया है।
  2. परिणीति को कुछ दिनों अपने परिवार के साथ ही वक्त बिताना है।
  3. 4 अक्टूबर को कपल मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: 24 सितंबर को बाॅलीवुड एक्ट्रेस और आप नेता परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई हैं। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने सात फेरे लिए हैं। परिणीति फिलहाल अपने ससुराल में हैं और अपनी लाइफ के इस नए फेज को एंजाॅय कर रही हैं। 30 सितंबर को कपल का ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रहा है। वहीं, अब कपल के हनीमून को लेकर नई खबर सामने आ रही है। परिणीति और राघव ने फिलहाल अपने हनीमून का प्लान कैंसल कर दिया है।

इस वजह से पोस्टपोन किया हनीमून

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव ने हनीमून को कुछ वक्त के लिए पोस्टपोन कर दिया है। वे अभी इस ट्रिप पर नहीं जाएंगे। परिणीति को कुछ दिनों अपने परिवार के साथ ही वक्त बिताना है और फिर वे अपने काम पर लौटेंगी। राघव भी अपने काम में काफी बिजी चल रहे हैं। नवंबर और दिसंबर में शुरू होने वाले शीतकाल संसद में राघव बिजी होंगे। इसी को देखते हुए कपल ने अपना हनीमून पोस्टपोन कर दिया है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कोई भी फिल्मी स्टार शामिल नहीं हुआ था।

इस दिन होगा परिणीति-राघव का रिसेप्शन

इस शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, हरभजन सिंह और सानिया मिर्जा शामिल हुए थे। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि 4 अक्टूबर को कपल मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा। परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। शादी के रिसेप्शन के बाद परिणीति अपने काम पर लौटने वाली हैं। वे अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में भी शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button