शानदार अंदाज में इन फिल्मों में दिखाया गया होली का त्योहार, ऐसा उड़ा रंग की पलट गई मूवी स्टोरी"/>

शानदार अंदाज में इन फिल्मों में दिखाया गया होली का त्योहार, ऐसा उड़ा रंग की पलट गई मूवी स्टोरी

HIGHLIGHTS

  1. इस त्योहार से बॉलीवुड का भी पुराना नाता रहा है।
  2. सिनेमा जगत में कई शानदार गाने भी बनाए जा चुके हैं।
  3. होली के सीन्स से कहानी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Holi Scenes From Movies: होली का त्योहार जल्द ही मनाया जाने वाला है। इस त्योहार को लेकर हर किसी में काफी उत्साह देखने को मिलता है। रंगों के इस त्योहार से बॉलीवुड का भी पुराना नाता रहा है। ऐसी कई बॉलीवुड मूवीज रही हैं, जिनमें होली के सीन्स और गानों को दिखाया गया है। आज भी यह सीन्स लोगों को याद हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए होली स्पेशल बॉलीवुड मूवीज के उन सीन्स को लेकर आए हैं, जिन्हें दिखाने के बाद फिल्म के क्लाइमैक्स में बड़ा ट्विस्ट आया।

फागुन (Phagun-1973)

धर्मेंद्र और वहीदा रहमान स्टारर फिल्म फागुन में भी होली के सीन के बाद बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। फागुन के महीने में होली आती है और इस इमोशनल फिल्म की कहानी का नाम भी फागुन ही था। फिल्म में होली के दौरान धर्मेंद्र, वहीदा पर रंग डालते हैं, जिससे उनकी महंगी साड़ी खराब हो जाती है। वह गुस्से में धर्मेंद्र पर चिल्ला देती हैं। इसके कारण धर्मेंद्र घर छोड़कर चले जाते हैं और फिर फिल्म की कहानी बदल जाती है।

naidunia_image

शोले (Sholay – 1975)

हिंदी सिनेमा की पॉपुलर फिल्म शोले भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म का निर्देशक रमेश सिप्पी और लेखक सलीम खान-जावेद अख्तर ने इस फिल्म में एक डायलॉग लिखा था। फिल्म का फेमस डायलॉग होली कब है, हर किसी की जुबान पर रहता है। फिल्म का गाना होली के दिन दिल मिल जाते हैं के बाद बड़ा ट्विस्ट आता है। इसके बाद ही गांव में डाकू गब्बर सिंह की एंट्री होती है।

naidunia_image

सिलसिला (Silsila-1981)

डायरेक्टर यश चोपड़ा की फेमस फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे होली का सबसे पॉपुलर गाना है। इस गाने के बिना होली अधूरी मानी जाती है। फिल्म के इस गाने के बाद पूरी कहानी पलट जाती है। सिलसिला फिल्म में रेखा ने संजीव कपूर की पत्नी और जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था। इस गाने के दौरान जया के मन में सवाल उठ जाता है कि चांदनी और अमित के बीच कुछ चल रहा है और फिर फिल्म की पूरी कहानी में ट्विस्ट आ जाता है।

naidunia_image

डर (Darr-1993)

शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म डर में भी होली का त्योहार मनाते दिखाया गया है। फिल्म में होली के त्योहार समय एक गाना दिखाया जाता है, जिसमें सुनील और किरण घूमते हुए दिखते हैं। वहीं, राहुल मेहरा अपनी प्रेमिका किरण को रंग लगाने के लिए आते हैं और ऐसा कर जाते हैं। इस पर सुनील को गुस्सा आता है। इसके बाद फिल्म में बड़ा क्लाइमैक्स देखने को मिलता है।

naidunia_image

Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela (गोलियों की रासलीला रामलीला – 2013)

संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला में भी होली का त्योहार दिखाया गया है। इसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रोमांटिक अंदाज में होली खेलते हैं। उनकी लव स्टोरी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ऐसी ही हिंदी सिनेमा की कई फिल्में हैं, जिनमें होली फेस्टिवल को धूमधाम से मनाया गया है।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button