Deepika Padukone ने बेटी को दिया जन्म, पापा बने रणवीर सिंह, फैंस बोले- ‘गणेश चतुर्थी के अगले दिन आई लक्ष्मी’

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका को गणेश चतुर्थी के दिन मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्ट्रेस के मां बनने की खबर से फैंस में खुशी का माहौल है। फैंस का कहना है कि गणेश चतुर्थी के दिन दीपिका-रणवीर के घर लक्ष्मी आई है।

HighLights

  1. दीपिका की प्रेग्नेंसी कई दिनों से थी चर्चा का विषय
  2. पहले 28 सितंबर दी गई थी डिलीवरी की तारीख
  3. अब फैंस को नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार

एजेंसी, मुंबई (Deepika Padukone)। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। रविवार को उन्होंने नन्ही परी को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस झूम उठे। दीपिका और रणवीर को सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। फैंस का कहना है कि गणेश चतुर्थी के अगले दिन रणवीर के घर लक्ष्मी आई है।

दीपिका को 7 सितंबर को शाम करीब 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस को उनकी मां उज्जला पादुकोण के साथ मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया था।

शनिवार को अस्पताल जाते समय के एक्ट्रेस के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इससे दो दिन पहले दीपिका और रणवीर ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे।

naidunia_image

2018 में इटली में रचाई थी शादी

बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में भव्य समारोह में शादी रचाई थी। समारोह में रणवीर और दीपिका, दोनों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली थी। पहले दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी हुई थी, जिसके बाद आनंद कारज समारोह हुआ था।

naidunia_image

फैंस को अगली फिल्म का इंतजार

इस बीच, फैंस को दीपिका और रणवीर की अगली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। दोनों फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम के रूप में नजर आएंगी, जबकि जबकि रणवीर एक कैमियो में नजर आएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button