सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी केस में नया अपडेट, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया एक्टर का बयान"/>

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी केस में नया अपडेट, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया एक्टर का बयान

HIGHLIGHTS

  1. सलमान खान के घर पर बिश्रोई गैंग ने फायरिंग कराई थी।
  2. मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्टर का बयान दर्ज किया।
  3. 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी।

Salman Khan House Firing: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक्टर सलमान खान का बयान दर्ज किया। क्राइम ब्रांच ने अभिनेता के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले की जांच के सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बांद्रा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची। यहां फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने सलमान के बयान दर्ज किए। इसके अलावा उनके भाई अरबाज का भी बयान दर्ज किया गया।

14 अप्रैल को हुई थी गोलीबारी

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग 14 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद हुई गिरफ्तारियों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का पता चला। मुंबई पुलिस ने गोलीबारी में शामिल लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लगाया।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

इस महीने की शुरुआत में नवी मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी की जानकारी दी, जो कथित तौर पर सलमान खान की कार पर हमला करने की प्लानिंग बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, नाकाम की गई साजिश में पाकिस्तान हथियार आपूर्तिकर्ता से हथियार मंगवाना शामिल था। लॉरेंस, उसके भाई अनमोल और गोल्डी बरार पर मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने दावा किया कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों को अनमोल बिश्नोई ने भेजा था। पुलिस के मुताबिक, 15 मार्च को पनवेल में हथियारों की डिलीवरी मिलने के बाद अनमोल ने शूटरों को टारगेट की जानकारी मुहैया कराई थी। पुलिस पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें संदिग्ध शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button