एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर मेडल, नारी शक्ति ने भी बढ़ाया देश का मान

"/>

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर मेडल, नारी शक्ति ने भी बढ़ाया देश का मान

एशियन गेम्स के पहले दिन पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग में रजत पदक जीता।

हांगझू (चीन): एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारत का खाता खुल गया है। अब तक दो रजत पदक मिल चुके हैं। गेम्स के पहले दिन पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग में रजत पदक जीता। इस बीच, क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश महिला टीम को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Asian Games 2023 Day 1 LIVE Updates

महिला शक्ति ने दिलाया दूसरा मेडल: वहीं मेहुली घोष और रमिता आशी चौकसे ने महिला टीम 10 मीटर एयर राइफल में 1886.0 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।

एशियन गेम्स में आज भारत का कार्यक्रम

    • क्रिकेट (महिला), भारत बनाम बांग्लादेश, सुबह 6.30 बजे
    • फुटबाल (पुरुष), भारत बनाम म्यांमार, शाम 5 बजे
    • फुटबाल (महिला), भारत बनाम थाइलैंड, दोपहर 1.30 बजे
    • निशानेबाजी (महिला), 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत एवं टीम), सुबह 6 बजे
    • वुशू : पहले दौर से फाइनल, सुबह 6.30 बजे से शाम 5 बजे तक
    • टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) : चौथा दौर और क्वार्टर फाइनल, सुबह 7.30 बजे से
    • टेनिस (पहला दौर) : सिगल्स, मिक्स्ड डबल्स, सुबह 7.30 बजे से
    • रग्बी (महिला) : भारत बनाम हांगकांग, सुबह 9.30 बजे
    • रग्बी (महिला) : भारत बनाम जापान, दोपहर 2.30 बजे
    • मुक्केबाजी (पहला दौर), सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक
    • तैराकी, श्रीहरि नटराज, शाम 5 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button