टीम इंडिया से लेकर एमएस धोनी की बिटिया तक, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूम उठा खेल जगत"/>

टीम इंडिया से लेकर एमएस धोनी की बिटिया तक, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूम उठा खेल जगत

HighLights

  • चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खेल जगत में खुशी का माहौल।
  • जीवा धोनी ने टीवी सेट के सामने मनाया जश्न।
  • सचिन तेंदुलकर ने भी देशवासियों को बधाई दी।

नई दिल्ली Chandrayaan-3: 23 अगस्त 2023 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज हो गया है। इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करा दी है। चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना। देश में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम कहां पीछे रहने वाली थी। इंडियन टीम डबलिन से इस पल की साक्षी बनी।

डबलिन में भारतीय खिलाड़ियों ने देखा चंद्रयान-3 लाइव

दरअसल, भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले डबलिन में चंद्रयान-3 मिशन को लाइव देखा। इतना ही नहीं कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

रोहित-विराट सहित इन खिलाड़ियों ने दी बधाई

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या सहित अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाएं पोस्ट की। वहीं, बीसीसीआई ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाते हुए खिलाड़ियों का वीडियो शेयर किया।

एमएस धोनी की बेटी जीवा ने भी मनाया जश्न

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर एमएस धोनी की बेटी जीवा भी जमकर झूमती नजर आई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जीवा टीवी सेट के सामने खड़ी नजर आ रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button