CBDT Notification: इनकम टैक्स ने किया बड़ा बदलाव, बढ़ा जाएगी कर्मचारियों की टेक होम सैलरी"/>

CBDT Notification: इनकम टैक्स ने किया बड़ा बदलाव, बढ़ा जाएगी कर्मचारियों की टेक होम सैलरी

HighLights

  • सीबीडीटी ने किराया-मुक्त आवास के लिए अधिसूचना जारी की।
  • नए नियम 1 सितंबर से लागू होंगे।
  • लाखों कर्मचारियों की हर महीने इन-हैंड सैलरी बढ़ेगी।

नई दिल्ली CBDT Latest Notification: आयकर विभाग ने शनिवार को लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेंट-फ्री होम से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। जिसके बाद सैलरीड टैक्सपेयर्स की टेक होम सैलरी बढ़ जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

1 सितंबर से लागू होगा नए प्रावधान

यह अधिसूचना नियोक्ताओं द्वारा अपने कर्मचारियों को दिए दिए जाने वाले रेंट फ्री होम की व्यवस्था से जुड़ी है। CBDT ने नोटिफिकेशन में कहा कि प्रस्तावित बदलाव 1 सितंबर से लागू हो जाएंगे।

कर्मचारियों की बढ़ेगी इन-हैंड सैलरी

आयकर विभाग ने बिना किराये के ठहरने के लिए दी जाने वाली सुविधा को लेकर प्रावधानों में बदलाव किया है। अधिसूचना के अनुसार, जिन कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से रेंट-फ्री एकमोडेशन की सुविधा दी गई है। अब वह ज्यादा सेविंग कर पाएंगे। उनका टेक होम वेतन बढ़ जाएगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

अधिसूचना के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा जिन कर्मचारियों को अनफर्निश्ड एकमोडेशन मिलता है। उनका मालिकाना हक नियोक्ता के पास होता है। ऐसी स्थिति में वैल्यूएशन अब इस प्रकार होगा।

– 2011 की जनसंख्या के अनुसार, 40 लाख से ज्यादा आबादी साले शहरों में वेतन का 10 प्रतिशत। पहले यह 2001 की जनसंख्या के अनुसार, 25 लाख की आबादी वाले शहरों में सैलरी के 15 फीसदी के बराबर था।

– उन शहरों में वेतन का 7.5 फीसदी (10% से कम) जिनकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार, 15 लाख से अधिक 40 लाख से अधिक नहीं है। पहले 2001 की जनगणना के अनुसार, 10 लाख लेकिन 25 लाख से अधिक नहीं।

इस तरह से फायदा होगा

इस फैसले से कर्मचारी कंपनी की तरफ से उपलब्ध कराए गए रेंट फ्री घरों में रह रहे हैं। उनके लिए किराये का कैलकुलेशन बदले फॉर्मूले के हिसाब से होगा। नए फॉर्मूले में वैल्यूएशन की दर को कम किया गया है। यानी अब कुल सैलरी से कम कटौती होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button