Sawan Purnima 2023: दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी सावन पूर्णिमा, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

मासिक शिवरात्रि, प्रदोष, सावन पूर्णिमा, सावन अमावस्या सावन की खास तिथियां हैं। इस बार सावन 59 दिनों का होने के कारण 2 पूर्णिमा और 2 अमावस्या पड़ रही हैं।

Sawan Purnima 2023: इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के महीने में भक्त, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के कार्य करते हैं। सावन माह में कुछ तिथियां काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मासिक शिवरात्रि, प्रदोष, सावन पूर्णिमा, सावन अमावस्या सावन की खास तिथियां हैं। इस बार सावन 59 दिनों का होने के कारण 2 पूर्णिमा और 2 अमावस्या पड़ रही हैं। जिसके कारण इन तिथियों पर लोगों को पूजा-पाठ, स्नान-दान कर पुण्य कमाने का दोगुना मौका मिलेगा। इस सावन पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह पूर्णिमा अधिक मास में पड़ रही है।

शुभ योगों में होगी सावन पूर्णिमा

अधिक मास शुरू हो चुका है, जो कि 16 अगस्त तक चलेगा। इस कारण सावन का महीना 59 दिनों का है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने की पहली पूर्णिमा 1 अगस्त को पड़ रही है। सावन पूर्णिमा तिथि 1 अगस्त को सुबह 05 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रही है, जो कि 2 अगस्त को सुबह 01 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, सावन अधिक मास पूर्णिमा व्रत 1 अगस्त 2023, मंगलवार को रखा जाएगा। सावन का मंगलवार होने के कारण इस दिन मंगला गौरी व्रत भी होगा।

पूर्णिमा के दिन 2 बेहद ही शुभ योग बन रहे हैं। सावन पूर्णिमा के दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग बनेगा। वहीं, उत्तराषाढ़ नक्षत्र भी रहेगा। इन योगों में पूजा-पाठ करना शुभ फल देता है।

इन बातों का रखें ध्यान

    • सावन पूर्णिमा के दिन शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे योग दुर्लभ होते हैं। सावन पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने के साथ-साथ व्रत करें और विधि-विधान से पूजा भी करें। वहीं, इस दिन कुछ गलतियां करने से बचें।
    • सावन पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन न करें। इस दिन लहसुन, प्याज, नॉनवेज और शराब से दूर ही रहें।
    • सावन पूर्णिमा के दिन किसी को भी अपने घर से खाली हाथ न लौटाएं। इस दिन जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है।
    • सावन पूर्णिमा के दिन देर तक ना सोएं। इस दिन जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी के जल से स्नान करें। भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भी पूजा करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button