प्रियंका चोपड़ा अपने अजीबोगरीब स्टाइल को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल, फिर भी स्टाइल के मामले में नहीं रहतीं पीछे

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्ख़ीयों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड में जाने के बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल गया हैं। वो पहले से भी ज़्यादा ख़ूबसूरत और बोल्ड हो गए हैं। लेकिन इसके बावजूद वो कभी-कभार ट्रोलर के निशाने पर आ ही जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा के कुछ लुक्स को देखकर उन्हें पहचान पाना हो जाता है मुश्किल।

प्रियंका चोपड़ा को इस बात से कभी फ़र्क नहीं पड़ा कि ट्रॉलर उनके बारे में क्या लिखते हैं और क्या बोलते हैं। हमेशा अपनी स्टाइल से फैंस को दीवाना बनाने वाली प्रियंका की वो तस्वीरें जिनमें ट्रोलर के निशाने पर रहीं।

प्रियंका चोपड़ा ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने सभी फ़ैन्स को शुभकामनाएं देने के लिए तिरंगे को गले में दुपट्टे की तरह लपेटकर शुभकामनाएं दी थी। जिसको लेकर फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया था और कहा था कि कम से कम तिरंगे का सम्मान करना सीखो।

प्रियंका चोपड़ा को कई बार उनके फ़ैशन के कारण ट्रॉल किया गया हैं। खाकी कलर के शॉट्स के साथ ब्लैक कलर के टॉप में उन्हें काफ़ी ज़्यादा ट्रोल का सामना करना पड़ा था। जिसे देखते ही फैंस ने प्रियंका के इस लुक को आरएसएस से जोड़कर कमेंट कर दिया था। लोगों ने कमेंट कर लिखा था- ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका RSS शाखा की सीरियस मीटिंग अटेंड करने पहुंची हैं। ऐसे कई बार प्रियंका चोपड़ा अपने अजीबोगरीब स्टाइल को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल। फिर भी बाॅलीवुड के मोस्ट स्टाइलिस एक्ट्रेस के लिस्ट में आती हैं प्रियका चोपड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button