पुणे में मिला मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का शव, 5-6 दिन पहले मौत की आशंका

Ravindra Mahajani Death: 77 वर्षीय मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का शव पुणे के एक गांव में मिला है। वे पिछले करीब 8 महीनों से पुणे से सटे अंबी कस्बे में अकेले रह रहे थे। कमरे से बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत 5-6 दिन पहले हो गई हो।

Who was Ravindra Mahajani

रवींद्र महाजनी को 80 के दशक में चॉकलेटी हीरो के रूप में जाना जाता था। मुंबईचा फौजदार और देवता में भूमिका के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। बाद में उन्होंने फिल्म निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा था।
पुलिस के मुताबिक, मुंबई निवासी महाजनी करीब आठ महीने से तलेगांव दाभाड़े के अंबी में जर्बिया सोसायटी में किराए के अपार्टमेंट में अकेले रह रहे थे। उनके बेटे गशमीर महाजनी भी एक अभिनेता हैं।

 

रवींद्र महाजनी की मौत की कहानी

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर संपर्क किया था। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अपार्टमेंट का दरवाजा अंदर से बंद था। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर प्रवेश किया तो महाजनी का शव पाया। पुलिस ने कहा कि अपार्टमेंट के मालिक ने मृत व्यक्ति की पहचान महाजनी के रूप में की है।
पुलिस ने दिवंगत अभिनेता के परिवार को सूचित किया और मौत के कारण की पुष्टि के लिए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button