LPG सिलेंडर आज से 172 रुपये सस्ता, चेक करें दिल्ली से पटना तक 1 मई के रेट

LPG Price 1 May 2023: मजदूर दिवस यानी 1 मई को एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) सस्ता हो गया है। आज दिल्ली से लेकर कानपुर, पटना, रांची, चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर के 171.50 रुपये सस्ता हो गया है। नए रेट आज ही अपडेट हुए हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। आज से दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपये,  कोलकाता में 1960.50 रुपये, मुंबई में 1808.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये में मिलेगा। दूसरी ओर 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

अभी एक अप्रैल 2023 को भी कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में करीब 92 रुपये सस्ता हुआ था। हालांकि उससे पहले एक मार्च को एक झटके में ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए थे। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट पूरे साल घटते-बढ़ते रहे। एक मई 2022 को 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2355.50 रुपये में मिल रहा था। आज इसकी कीमत घटकर 1856.50 रुपये रह गई है। यानी पिछले एक साल में इसकी कीमतों में केवल दिल्ली में ही 499 रुपये की राहत मिली है।

1 मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट

दिल्ली    1103
कोलकाता        1129
मुंबई    1112.5
चेन्नई    1118.5
पटना    1201
लेह    1340

श्रीनगर    1219
आईजोल    1255
अंडमान    1179
अहमदाबाद    1110
भोपाल    1118.5
जयपुर    1116.5
बेंगलुरू    1115.5

कन्या कुमारी    1187
रांची    1160.5
शिमला    1147.5
डिब्रूगढ़    1145
लखनऊ    1140.5
उदयपुर    1132.5
इंदौर    1131
आगरा    1115.5
चंडीगढ़    1112.5
देहरादून    1122
विशाखापट्टनम    1111

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button