रूस को घुटनों पर लाना चाहते हैं G-7 देश, जापान ने उठा लिया ये बड़ा कदम

रूस-युक्रेन युद्ध के एक साल पूरे हो गए हैं। कीव के ऊपर हमले कर रूस लगातार अपने हमले तेज कर रहा है। यूक्रेन में भीषण तबाही के बावजूद जेलेंस्की पुतिन के सामने घुटने नहीं टेक रहे हैं। अब रूस के ऊपर लगाम लगाते हुए जापान ने नया प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि जापान रूस के लोगों और रूसी कंपनियों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाएगा। इन प्रतिबंधों के तहत रूस को ड्रोन के पुर्जों के निर्यात पर प्रतिबंध शामिल होगा। जापान विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।  

     जी-7 समूह के नेताओं ने शुक्रवार को यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की पहली बरसी पर रूस के वित्तीय संस्थानों पर अतिरक्ति प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की।

रूस के लोगों पर बैन लगाएगा जापान

     मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान किशिदा ने कहा कि जापान रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को लागू करने जा रहा है, जिसमें निर्यात प्रतिबंध जैसे ड्रोन के पुर्जे और रूस को लोगों और संगठनों के साथ वित्तीय संस्थान की संपत्ति को फ्रीज करना शामिल है।

अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध लगाए
रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को अमेरिका ने भी रूसी बैंकों, कंपनियों और नागरिकों पर नए प्रतिबंध लगाए। वाशिंगटन में जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी वित्त विभाग की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण प्रतिबंध कार्रवाई में रूस के धातु और खनन क्षेत्र को भी टारगेट किया गया है। जी-7 सहयोगी देशों के समन्वय के साथ लिए गए इस फैसले का मकसद 250 लोगों और कंपनियों, शस्त्र डीलरों पर कार्रवाई के साथ ही बैंकों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button