केएल राहुल की दुल्हनियां अथिया लहंगे में दिखीं खूबसूरत, इतने घंटों में तैयार हुआ आउटफिट

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी करके हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों की शादी एक प्राइवेट इवेंट था, जिसे ज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच ही रखा था। ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर हुई थी। इस दौरान अथिया का ब्राइडल लुक काफी चर्चा में है। अपने इस खास दिन के लिए अथिया ने पेस्टल रंग के लहंगे को खरीदा था। अनामिका खन्ना का डिजाइन किया लहंगा पहनी अथिया का लुक एकदम परफेक्ट नजर आ रहा था।

ऐसे में यहां जानिए लुक डिटेल्स और लहंगे को बनने में कितना समय लगा। 
 

शानदार लहंगे में दिखीं खूबसूरत

अथिया का ब्राइडल लहंगा फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था, जो पेस्टल पिंक कलर में था। लहंगे में अथिया की खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो रहा है। हसीना के लहंगे पर चिकनकारी वर्क किया गया था, जिसमें फ्लोरल पैटर्न की एंब्रॉइडरी नजर आ रही है। ये लहंगा सिल्क से बना है, जबकि इसका दुपट्टा सिल्क ऑरगेंजा से तैयार किया गया है। 

मेकअप और हेयरस्टाइल ने जीता दिल

अथिया शेट्टी ने खूबसूरत ट्रेडिशनल लहंगे के साथ शानदार मेकअप और हेयरस्टाइल को कैरी किया था। दुल्हनिया एकदम नैचुरल लुक में नजर आईं, जिसमें न्यूड टोन बेस के साथ ब्लश्ड चीक्स शानदार लगे। आंखों को आइलाइनर, मस्कारा और काजल के साथ लृलुक को अट्रैक्टिव बनाया था। अथिया के लुक को ग्लॉस के साथ ग्लोइंग बनाया था। इसी के साथ अथिया का हेयर-डू परफेक्ट है। अथिया ने लुक को  बखूबी स्टाइल किया गया था।

कितने घंटों में तैयार हुआ लहंग

सुनील शेट्टी की बेटी और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी बीती शाम यानी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस खास दिन के लिए अथिया ने बेहद खूबसूरत आउटफिट को कैरी किया जिसे बनने में काफी समय लगा है। रिपोर्ट की मानें तो इस लहंगे को बनने में 10000 घंटे लगे हैं। इसका मतलब है कि इसे तैयार करने में लगभग 416 दिन का समय लग गया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button