स्पेन के खिलाफ भारत शुरू करेगा अपना अभियान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली . हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी इस बार भारत को मिली है। 13 जनवरी यानी आज से इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज अर्जेंटीना बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होगा। वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज स्पेन के खिलाफ करेगी। भारत बनाम स्पेन मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया की नजरें इस टूर्नामेंट को जीतकर 47 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म करने पर होगी। भारत 1975 में मात्र एक बार हॉकी वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा था। इसके अलावा टीम इंडिया ने 1971 में ब्रॉन्ज तो 1973 में सिल्वर मेडल जीता था। आइए जानते हैं हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का शेड्यूल किस प्रकार है-

ग्रुप स्टेज में भारत को तीन मुकाबले खेलने हैं। स्पेन के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ेगी, वहीं आखिरी मैच उनका वेल्स के खिलाफ होना है।

13 जनवरी – भारत बनाम स्पेन, शाम 7 बजे से, बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम, राउरकेला

15 जनवरी – भारत बनाम इंग्लैंड शाम 7 बजे से, बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम, राउरकेला

19 जनवरी – भारत बनाम वेल्स, शाम 7 बजे से, कलिंगा इंटरनेशनल स्टेडियम, भुवनेश्वर

ग्रुप स्टेज के बाद क्रॉसओवर मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें एक पूल की टीम दूसरे पूल की टीम से भिड़ेगी, इसका शेड्यूल ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद साफ होगा।

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश

डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप 

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह

फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल, जुगराज सिंह

प्रमुख कोच: ग्राहम रीड

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है, आप इस वर्ल्ड कप के सभी मैचों का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं। वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर हॉकी वर्ल्ड कप के मैच देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button