चक्रवाय स्थित शिवनाथ नदी में बने एनीकट में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव से एक युवक बह गया

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम चक्रवाय स्थित शिवनाथ नदी में बने एनीकट में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। घटना के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की मदद से युवक की खोजबीन की, लेकिन अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। अभी भी खोजबीन जारी है।

बता दें कि युवक का नाम छबीलाल ओगरे 18 वर्ष निवासी चकरवाय है। छबीलाल सुबह 9 बजे नहाने के लिए एनीकट गया था, तो नदी के तेज बहाव में बह गया। नदी में बहता देख लड़के के दोस्त टिकेश्वर ओगरे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी बहने लगा। जिसे ग्रामीणों ने देखा तो टिकेश्वर को बचा लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की मदद से छबीलाल की तलाश कर रही है। हालांकि दो घंटे की खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button