52 लोगों से भरी बस गिरा पुल में

झारखंड: के हजारीबाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में छह लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस में 52 लोग सवार थे। बस में सभी गिरिडीह से रांची धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों के बस में फंसे होने की आशंका के कारण बचाव कार्य जारी है

बताया जा रहा है कि बस 30 फीट नीचे नदी में पलट गई। घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। मरने वाले लोग गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में फंसे शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

आजमगढ़ से आ रही 20 वर्षीय छात्रा से बस में रास्ते भर छेड़छाड़ की गई। बगल की सीट पर बैठा सेना का रिटायर्ड जवान उसे गलत तरीके से छूता रहा। सिविल लाइंस में छात्रा ने आपबीती सुनाई तो भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

एसपी हजारीबाग ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही एक बस के आज दोपहर सीवान नदी पर पुल से गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 12-13 घायल हुए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। PMO ने बयान जारी कर कहा कि झारखंड के हजारीबाग ज़िले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button