वृष और सिंह समेत इन 2 राशि वालों के लिए आज का दिन होने वाला है शुभ, जानें अपनी राशि का हाल!

नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत शुभ होने वाला है तो कुछ राशि के लोगों के बड़ी सावधानी से करना होगा हर काम।

मेष राशि
आज का दिन अनुकूल है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। लोहे के कारोबारियों को आज लाभ की संभावना है। आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। घर के कामों को कल पर ना डालें। सभी कार्यों में संतुलन बनाए रखने से आप स्वयं प्रसन्न रहेंगे।

वृष राशि
कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करने का गुण ही आपको सफलता दिलाएगा। अपने धन का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों की सहायता करने में लगा सकते हैं। युवा वर्ग अपने समय का सदुपयोग करेंगे। स्वास्थ्य सुबह थोड़ा खराब हो सकता है लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर हो सकती है।

मिथुन राशि
नौकरी में प्रमोशन के लिए कोई अलग से कौशल सीख सकते हैं। युवा वर्ग को किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बुखार या वायरल जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर दवा लेकर स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घरेलू विवाद को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करें।

कर्क राशि
दफ्तर में कार्यों को समय पर पूरा करें। लापरवाही ना बरतें। व्यापार में नुकसान को लेकर चिंता हो सकती है। घर-परिवार में आपस में विनम्रता बनाए रखें। युवा किसी अनुभवी के साथ बैठकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं।

सिंह राशि
कार्यस्थल पर आपको कई कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के व्यापारियों के लिए आज का दिन ज्यादा खास नहीं है। राशन अथवा खाने-पीने की चीजों का व्यवसाय करने वाले लोगों मनचाहा लाभ मिलेगा।

कन्या राशि
कार्यों में रिस्क लेने से सफलता मिल सकती है। फाइनेंस की व्यवसायियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। सुनारों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। घर के मुखिया के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत
है।

तुला राशि
सरकारी कामकाज में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो अपने पार्टनर के साथ बनाकर चलें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। अपनी कमियों पर काम करें। दफ्तर में कार्य बढ़ सकते हैं। कपड़ों के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु राशि
अपने कार्यों पर फोकस करें। रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए बातचीत जरूरी है। छोटे-छोटे निवेश आगे लाभ दिला सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि
समाज में धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। मकर राशि के व्यापारियों को आज कुछ नुकसान हो सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि
एकाग्र होकर काम करने पर सफलता मिलेगी। आज आप घर के इंटीरियर को बेहतर बनाने में अपना समय व्यतीत करेंगे। आज के दिन सेहत थोड़ी बेहतर होगी। आज अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि
अपने रुचि के कार्यों को करने से अच्छा महसूस करेंगे। खुद को थोड़ा समय दें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लगातार इस्तेमाल से आंखों में थकान हो सकती है। कारोबारियों को अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतनी है। संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button