बिलासपुर में मौसम की अदा पर सब फिदा,गर्मी व उमस के बीच मिला सुकून का पल

प्रदेश में 23 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी बारिश होने की भी संभावना है। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग के दक्षिणी जिले संभावित है। बिलासपुर अंचल में इसकी संभावना थोड़ी कम है।

HIGHLIGHTS

  1. विगत पांच दिनों से बारिश का अता-पता नहीं था।
  2. रविवार के दिन में खंडवर्षा, शाम को चली ठंडी हवा।
  3. सड़क पर युवा भीगकर बारिश का आनंद उठाते दिखे।

बिलासपुर। मौसम का मिजाज रविवार को बदल गया। सुबह आसमान में बादल नजर आने लगे। दिन चढ़ने के साथ खंडवर्षा हुई। तोरवा, सरकंडा, मंगला, पुराना बस स्टैंड सहित तिफरा क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। सड़क पर युवा भीगकर बारिश का आनंद उठाते दिखे। धूप भी खिला। शाम को अचानक ठंडी हवाएं चलने लगीं। गर्मी व उमस के बीच सुकून का पल मिला।

मौसम की इस अदा पर बिलासपुर फिदा हो गया। न्यायधानी में विगत पांच दिनों से बारिश का अता-पता नहीं था। गर्मी व उमस बढ़ने लगी थी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। रवि की सुबह राहत के बादल आसमान में नजर आया। सुबह 10 बजे के बाद शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
प्रमुख रूप से तोरवा पावर हाउस, राजकिशोर नगर, हेमू नगर में मेघ बरसे। दोपहर को पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक क्षेत्र के अलावा सरकंडा, मंगला में बारिश हुई। शाम को तिफरा सहित अन्य जगहों में रिमझिम फुहारें चली। जिसके मौसम को खुशनुमा बना दिया। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले पांच दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है।
बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र
मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा का कहना है की एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तटीय म्यांमार के ऊपर और दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम- मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है तथा यह दोनों मध्य क्षोभमंडल तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खड़ी और उसके आसपास बनने की संभावना है। एक द्रोणिका आंध्र प्रदेश से दक्षिण तटीय म्यांमार तक स्थित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 33.6 26.1
पेंड्रारोड 32.6 22.8
अंबिकापुर 32.4 23.
माना 33.7 26.0
जगदलपुर 32.1 23.2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button