Weather Update: मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान यहां

Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

HIGHLIGHTS

  1. मुंबई के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना।
  2. आईएमडी का पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट।
  3. एमपी के कई जिलों में बुधवार को तेज बारिश की संभावना।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Weather Update: मध्य भारत में सक्रिय डिप्रेशन के कारण आज (बुधवार) उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई प्रदेशों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली और मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर बना दबाव पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इसके पूर्वोत्तर एमपी से होते हुए पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होकर एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिर सकती है।

naidunia_image

दिल्ली मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार को तेज बरसात की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 25-35 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आईएमडी ने राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट

आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठे मानसूनी सिस्टम की गति धीमी पड़ गई है। मंगलवार रात में यह मानसूनी सिस्टम मध्यप्रदेश पहुंचा। बुधवार को भोपाल के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज बारिश संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button