Rain In Chhattisgarh: मानसून ने बदला अपना ट्रैक, अब छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर"/>

 Rain In Chhattisgarh: मानसून ने बदला अपना ट्रैक, अब छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर झमाझम मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मानसूनी बादलों ने अपना रास्ता बदला है, जिसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश के आसार बताए हैं। बारिश की वजह से गर्मी से परेशान लोगों को सुकून मिला है।

HIGHLIGHTS

  1. मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के इलाकों में बारिश के आसार।
  2. आज सरगुजा संभाग के जिलों में हो सकती है तेज बारिश।
  3. रविवार को भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बरसे बादल।

Rain in Chhattisgarh: रायपुर। मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं।

इसका क्षेत्र सरगुजा संभाग है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
 

रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हुई। जिसमें सर्वाधिक वर्षा उत्तर छत्तीसगढ़ के ही कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम एक से दो सेमी वर्षा दर्ज की गई।

naidunia_image

यह बन रहा सिस्टम

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पश्चिम असम से उत्तरी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

अधिकतम तापमान में गिरावट

अधिकतम तापमान में 30 वर्षों के औसत की तुलना में गिरावट देखी जा रही है। सर्वाधिक गिरावट जगदलपुर में 4.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 2.7, अंबिकापुर में दो डिग्री, रायपुर में 0.7, दुर्ग में 0.6 और बिलासपुर में यह सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

बारिश की वजह से तापमान गिर गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो चुके थे। इधर किसानों ने भी बोवनी की तैयारी शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button