Haryana Chunav 2024: भाजपा ने जारी की 21 प्रत्याशियों की लिस्ट… कन्हैया कुमार का मन बदला, अब नहीं जाएंगे कांग्रेस में

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग (Haryana Assembly Elections 2024) होगी। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। पहले मतदान की तारीख 1 अक्टूबर थी, जिसे तमाम राजनीतिक दलों की मांग पर बदला गया।

HIGHLIGHTS

  1. 90 में से 88 सीटों पर नामों का एलान कर चुकी भाजपा
  2. विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन बैरागी को दिया टिकट
  3. भाजपा की दूसरी लिस्ट में दो मुस्लिम प्रत्याशियों के नाम

ब्यूरो/एजेंसी, चंडीगढ़ (Haryana Assembly elections 2024)। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 21 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में दो मुस्लिम उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले पार्टी ने 67 नामों के साथ पहली लिस्ट जारी की थी।

naidunia_image

कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे कन्हैया कुमार

इस बीच, भाजपा के लिए राहत की बड़ी खबर भी आई। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में जाने का विचार त्याग दिया है। उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि उनका मन कांग्रेस की तरफ झुक रहा है। कन्हैया कुमार ने कहा था कि वे हरियाणा की सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए भाजपा नेताओं से संपर्क भी किया गया था, लेकिन किसी ने तवज्जो नहीं दिया। हालांकि भजन गायक ने यह साफ नहीं किया था कि वे किस दिन कांग्रेस में शामिल होंगे। बहरहाल, अब कन्हैया कुमार के हवाले से खबर आ रह है कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button